झारखंड दैनिक मजदूर यूनियन की 31 सदस्यीय कमेटी गठित, अध्यक्ष बने प्रमोद

झारखंड दैनिक मजदूर यूनियन की 31 सदस्यीय कमेटी गठित, अध्यक्ष बने प्रमोद

चंदवा़ झारखंड दैनिक मजदूर यूनियन का प्रथम सम्मेलन सह प्रशिक्षण शिविर रविवार को संपन्न हुआ. सम्मेलन की अध्यक्षता माखन प्रसाद चौरसिया व मो अलाउद्दीन ने संयुक्त रूप से की. संचालन अनिल कुमार साहू कर रहे थे. सम्मेलन में 85 डेलीगेट शामिल हुए. बतौर पर्यवेक्षक कामरेड अशोक यादव (महासचिव एटक, झारखंड) शामिल थे. उनकी निगरानी में 31 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया. सर्वसमिति से प्रमोद साहू को दैनिक मजदूर यूनियन का अध्यक्ष चुना गया. अध्यक्ष चुने जाने पर सभी साथियों का आभार प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि मजदूरों को काम करने के बाद पूरी मजदूरी नहीं मिलती. बड़े ठेकेदारों के द्वारा प्रताड़ित किया जाता है. एक तो काम नहीं मिलता, काम मिला तो पूरी मजदूरी नहीं मिलती. क्षेत्र के मजदूर पलायन को मजबूर हैं. पलायन के दर्द पर झारखंड सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए. मनरेगा में मजदूरों के नाम पर घोटाला हो रहा है. भ्रष्टाचार के खिलाफ क्षेत्र के मजदूरों को संगठित कर बड़ा आंदोलन किया जायेगा. कमेटी में मो अलाउद्दीन पप्पू, अनिल साहू, मुकेश उरांव, अनिल उरांव, धनेश्वर तूरी, सुरेश बासपती, मछिंद्र लोहार, राजेंद्र तूरी, गोविंद गंझू, फुलदेव सिंह भोक्ता, रथू भोक्ता, दिवाली गंझू, सनोज लोहार, अमेरिका उरांव, नंदलाल गंझू, सोमनाथ लोहार, परमेश्वर गंझू, बाबूलाल गंझू, हरिवंश गंझू, प्रेम तूरी, किटका गंझू, जितवाहन गझू, रविंद्र गंझू, रॉबिन मुंडा, आशीष लकड़ा, धनेश्वर उरांव को शामिल किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >