30 वर्ष से ऊपर के लोगों को हो रही बीपी व शुगर की जांच

लखीसराय. विगत दिनों जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र द्वारा स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया गया था कि जिले के विभिन्न जगहों पर स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों की बीपी व शुगर की जांच

लखीसराय. विगत दिनों जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र द्वारा स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया गया था कि जिले के विभिन्न जगहों पर स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों की बीपी व शुगर की जांच की जाय. जिसे आलोक में स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से अपने स्वास्थ्य कर्मियों व पारा मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों के सहयोग से जिले के लगभग सौ जगहों पर स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की. जिसमें शिविर में पहुंचने वाले सभी लोगों का उच्च रक्तचाप व मधुमेह की जांच की गयी. जिला स्वास्थ्य समिति के जिला प्रोग्राम प्रबंधक सुधांशु नारायण लाल ने बताया कि जिले के प्रमुख कार्यालयों, रेलवे स्टेशनों, बैंकों सहित भीड़ भाड़ वाले कुल सौ जगहों पर सोमवार को शिविर का आयोजन किया गया. उन्होंने बताया कि सोमवार के शिविरों में कुल 8545 लोगों के बीपी व शुगर की जांच किये जाने का लक्ष्य रखा गया था. जिसके विरुद्ध 5769 लोगों के बीपी व शुगर की जांच की गयी. उन्होंने बताया कि सोमवार को एसपी कार्यालय के पास, स्टेट बैंकों में रेलवे स्टेशनों आदि प्रमुख जगहों पर शिविर का आयोजन किया गया था. इधर किऊल रेलवे स्टेशन पर पारा मेडिकल कॉलेज के छात्रों के द्वारा सुबह से संध्या चार बजे तक शिविर लगाया गया. जिसमें पारा मेडिकल कॉलेज तेतरहाट के छात्र गुरु प्रसाद साह, चंद्रमणी कुमार, गुलशन कुमार, आयुष्मान कुमार, रवींद्र कुमार आदि ने लोगों के बीपी व शुगर की जांच की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >