hajipur news. सड़क दुर्घटना में दो छात्र समेत तीन घायल

महुआ थाना क्षेत्र के महुआ मुकुंदपुर गांव में शनिवार को हुआ हादसा

महुआ. महुआ थाना क्षेत्र के महुआ मुकुंदपुर गांव में शनिवार को सड़क दुर्घटना हो गयी, जिसमें दो स्कूली छात्र समेत तीन लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम पत्रकार चौक निवासी महेश शर्मा के पुत्र सुभाष कुमार एवं पूर्व सरपंच यासमीन खातून के पुत्र मो. इरशाद मंगरु चौक स्थित वैशाली विद्यालय से अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान महुआ मुकुंदपुर गांव में मोटर ठेला चालक ने इनकी बाइक में सामने से ठोकर मार दिया. जिसमें ठेला चालक सहित दो स्कूली छात्र भी बुरी तरह घायल हो गया. स्थानीय लोगो की मदद से तीनों घायलों को बेहतर ईलाज के लिए निजी अस्पताल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GOPAL KUMAR ROY

GOPAL KUMAR ROY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >