hajipur news. वाहन जांच के दौरान 28 कार्टन प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद

जंदाहा थाने की पुलिस ने बुधवार की देर रात एनएच 322 पर वाहन चेकिंग के दौरान झम्मनगंज गांव के समीप डाक पार्सल लिखा मालवाहक वाहन से प्रतिबंधित कफ सिरप पकड़ा है

जंदाहा. जंदाहा थाने की पुलिस ने बुधवार की देर रात एनएच 322 पर वाहन चेकिंग के दौरान झम्मनगंज गांव के समीप डाक पार्सल लिखा मालवाहक वाहन से प्रतिबंधित कफ सिरप पकड़ा है. पुलिस ने वाहन से 28 कार्टन में बंद 3920 पीस प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद की है. कार्रवाई के दौरान भागने का प्रयास कर रहे वाहन चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. जबकि वाहन पर सवार दूसरा व्यक्ति अंधेरा का लाभ उठाकर भाग निकला. वाहन चालक रुस्तमपुर थाना के रुस्तमपुर वार्ड संख्या 15 निवासी स्वर्गीय सरयुग राय के पुत्र उपेंद्र राय बताया गया. भाग निकले व्यक्ति की पहचान भी उक्त गांव निवासी संजय राय के पुत्र लालू राय के रूप में की गयी है. इस मामले में जंदाहा थाना के सहायक अवर निरीक्षक सुकलेश कुमार ने प्राथमिकी कराई है.

इस दौरान बताया गया है कि रात्रि गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि डाक पार्सल लिखा एक वाहन से प्रतिबंधित कफ सिरप की खेप जा रही है. सूचना के आलोक में पुलिस झम्मनगंज पुल के समीप वाहन चेकिंग शुरू किया. इसी दौरान हाजीपुर की ओर से उक्त वाहन आ रही थी. जिसे रुकने का इशारा किया गया. पुलिस को देखते ही गाड़ी छोड़कर दो व्यक्ति भगाने का प्रयास किया. जिसमें से एक व्यक्ति को पुलिस बल के सहयोग से पकड़ा गया. जबकि दूसरा व्यक्ति अंधेरा का लाभ उठाकर भाग निकला. तलाशी के दौरान कुरकुरे, चिप्स आदि की आड़ में 28 कार्टन में बंद 3920 पीस कफ सिरप बरामद किया गया. चालक ने बताया कि पटना से गाड़ी लेकर लालू राय आया था तथा उसे पटना पुल के पास बुलाकर गाड़ी लेकर मधेपुरा चलने को बोला था. मधेपुरा में कहां सामान ले जाना था तथा कफ सिरप किसका है इसकी जानकारी लालू राय को ही था.

बताया गया कि इसकी सूचना औषधि नियंत्रक हाजीपुर को दी गयी. सूचना पर औषधि निरीक्षक जयशंकर प्रसाद अपनी टीम के साथ पहुंच जांच पड़ताल की. इन्होंने बताया कि बरामद समान मादक पदार्थ है, जो एनडीपीएस एक्ट की श्रेणी में आता है. वही इस संबंध में कोई वैद्य दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया गया. जिसको लेकर बरामद कफ सिरप को जब्त किया गया है तथा गिरफ्तार किये गये चालक को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया. जहां से उसे न्यायिक हिरासत में मंडल कारा हाजीपुर भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >