21 व 22 जुलाई को डीजे कॉलेज में आंतरिक परीक्षा

मुंगेर आरडी एंड डीजे कॉलेज में नामांकित सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-4 की आंतरिक परीक्षा 21 एवं 22 जुलाई को ली जायेगी. इसके लिये कॉलेज ने सूचना जारी कर दी है.

मुंगेर आरडी एंड डीजे कॉलेज में नामांकित सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-4 की आंतरिक परीक्षा 21 एवं 22 जुलाई को ली जायेगी. इसके लिये कॉलेज ने सूचना जारी कर दी है. कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक डा. सूरज कोनार ने बताया कि स्नातक सेमेस्टर-4 की आंतरिक परीक्षा 21 और 22 जुलाई को ली जायेगी. जिसमें 21 जुलाई को एमजेसी के पेपर-5, 6 व 7 की परीक्षा दो पालियों में होगी. जिसमें पहली पाली की परीक्षा 10.30 से 1.30 बजे तक होगी. जबकि दूसरी पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 2 बजे से 5 बजे तक ली जायेगी. वहीं 22 जुलाई को एमआईसी के पेपर-4, एईसी के पेपर-4 तथा एमआईएल के पेपर-4 की परीक्षा दो पालियों में होगी. इसमें जहां एमआईसी के पेपर-4 के पहली पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 1.30 बजे से 2.30 बजे तक होगी. जबकि एईसी के पेपर-4 तथा एमआईएल के पेपर-4 की परीक्षा भी दो पालियों में होगी. जिसमें प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10.30 से 11.30 बजे तक होगी. जबकि दूसरी पाली की परीक्षा मध्याह्न 12 बजे से अपराह्न 1 बजे तक ली जायेगी. परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि उक्त सत्र के विद्यार्थी अपना आईडी कार्ड लेकर आंतरिक परीक्षा में शामिल होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >