वाहन चेकिंग कर वसूले 20 हजार जुर्माना

गलगलिया पुलिस के द्वारा रविवार की अहले सुबह से ही थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

गलगलिया गलगलिया पुलिस के द्वारा रविवार की अहले सुबह से ही थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. यह अभियान गलगलिया चेक पोस्ट, गलगलिया बस स्टैंड गलगलिया थाना चौक, गलगलिया बॉडर्र सहित अन्य जगहों पर गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया. जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष ने बताया कि आज कुल 150 दो पहिया वाहनों की जांच की गई जिसमें 26 वाहनों से कुल 20 हजार रुपए का जुर्माना भी वसूला गया है. हेलमेटऔर बिना कागजात वाले वाहनों से जुर्माना वसूला गया है. चेकिंग के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को हेलमेट, इंश्योरेंस, ड्राइविंग लाइसेंस साथ रखने की हिदायत दी. कम उम्र के सीमा क्षेत्र के बच्चों के हाथ में मोटरसाइकिल अगर पकड़ी जाती है तो उनके परिजन से जुर्माना वसूला जायेगा. साथ ही कम उम्र के बच्चे टोटो न चलाने की अपील की. इस मौके पर थानाध्यक्ष राकेश कुमार, एसआई, भूषण झा विजय प्रताप यादव तथा बिहार पुलिस के पुरुष जवान सहित महिला जवान किरण कुमारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AWADHESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >