15 से 18 मई तक चलेगा कृमि मुक्ति अभियान

नारायणपुर. प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई. अध्यक्षता प्रभारी बीडीओ देवराज गुप्ता ने की. बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमरेंद्र कुमार सिंह

नारायणपुर. प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई. अध्यक्षता प्रभारी बीडीओ देवराज गुप्ता ने की. बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 15 से 18 मई तक राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान चलाया जायेगा. इसके तहत 1 वर्ष से लेकर 19 वर्ष तक के बच्चों एवं किशोरों को कृमिनाशक एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जायेगी. कहा कि बच्चों में कृमि होने के कारण एनीमिया सहित कई प्रकार की बीमारियां होती हैं, जिससे बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है. इसलिए समय पर कृमिनाशक दवा का सेवन बेहद आवश्यक है. उन्होंने सभी विभागों से अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की. मौके पर बीपीएम अखिलेश कुमार सिंह, जेएसएलपीएस के बीपीएम सूर्यदेव कुमार, एमपीडब्ल्यू महेश कुमार, महिला पर्यवेक्षिका निकिता कुमारी, कविता कुमारी, अनीता दास तथा शिक्षा विभाग के ओमप्रकाश गिरि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JIYARAM MURMU

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >