कटिहार समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुशील कुमार ने शुक्रवार को कहा कि जिले में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है. डीएसओ ने बताया कि कटिहार जिलान्तर्गत तीनों अनुमंडल क्षेत्रों के प्रखंडों में कार्यरत विभिन्न कंपनियों के कुल 54 गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स है. जिसके पास घरेलु उपभोक्ताओं के लिए शुक्रवार को कुल 13817 घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर उपलब्ध है. सभी कंपनियों के कार्यरत गैस एजेंसियों द्वारा गुरुवार को घरेलू गैस की बुकिंग 7415 के विरूद्ध 8005 गैस सिलिंडर की आपूर्ति उपभोक्ताओं को उपलब्ध करा दी गयी है. साथ ही सभी गैस एजेंसियों के पास कुल 1140 व्यवसायिक गैस सिलेंडर उपलब्ध है. उन्होंने दावा किया कि कटिहार जिलान्तर्गत गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स के पास पर्याप्त एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध है. जिलान्तर्गत घरेलू गैस सिलिंडर के खपत के अनुसार एलपीजी गैस कंपनियों के द्वारा सामान्य रूप से गैस की आपूर्ति की जा रही है. कटिहार जिलान्तर्गत कार्यरत एजेंसियों की मांग के अनुरूप कंपनियों से प्राप्त डाटा के अनुसार रविवार को कुल 6178 घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर की आपूर्ति की जा रही है. जिससे सम्पूर्ण प्रखंड अन्तर्गत विभिन्न गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स से संबंधित एलपीजी उपभोक्ताओं को आवश्यकता अनुसार आसानी से गैस सिलिंडर की आपूर्ति की जा रही है. इसके मद्देनजर केन्द्र सरकार के अलावे भी राज्य स्तर से लेकर जिला एवं प्रखंड स्तरों पर एलपीजी गैस आपूर्ति व वितरण की गहन निगरानी की जा रही है. ताकि गैसों की कालाबाजारी, मुनाफाखोरी, अवैध रूप से एलपीजी गैस सिलिंडर की बिक्री न हो सके. डीएसओ ने कहा कि तेल एवं प्राकृतिक गैस की उत्पन्न समस्याओं के मद्देनजर आमजन को होने वाले कठिनाईयों के निदान के लिए जिला स्तर पर हेल्पलाईन नम्बर -06452-239025 एवं 239026 जारी किया गया है. प्रेस कांफ्रेंस में कुरसेला के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी व अन्य अधिकारी मौजूद थे.
विभिन्न एलपीजी गैस एजेंसी के पास उपलब्ध है 13817 सिलिंडर: डीएसओ
विभिन्न एलपीजी गैस एजेंसी के पास उपलब्ध है 13817 सिलिंडर: डीएसओ
