134 आश्रित अभ्यर्थियों को आज मिलेगा नियुक्ति पत्र

शिक्षा विभाग द्वारा अनुकंपा पर नियुक्ति के लिए आश्रित अभ्यर्थियों को सोमवार को नियुक्ति पत्र मिलेंगे.

गया जी. शिक्षा विभाग द्वारा अनुकंपा पर नियुक्ति के लिए आश्रित अभ्यर्थियों को सोमवार को नियुक्ति पत्र मिलेंगे. हरिदास सेमिनरी स्कूल परिसर स्थित ऑडोटोरियम में 134 आश्रित अभ्यर्थियों को प्रभारी मंत्री सुनील कुमार नियुक्ति पत्र देंगे. जिला शिक्षा पदाधिकारी कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. कुछ अभ्यर्थियों को कागजात की कमी के कारण इसमें शामिल नहीं किया गया है. उन्हें आठ सितंबर को एक बार फिर मौका दिया गया है कि वे कागजात को प्रस्तुत करें. हालांकि मेधा सूची में उनका भी नाम पूर्व में प्रकाशित किया जा चुका है. गौरतलब है कि काउंसेलिंग के लिए 270 अभ्यर्थियों की मेधा सूची जारी किया गया था. प्रकाशित मेधा सूची के आधार पर मृत शिक्षक/शिक्षकेतर कर्मी के आश्रित को विद्यालय लिपिक एवं विद्यालय परिचारी के पद पर नियुक्ति की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: HARIBANSH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >