फोटो-दीपक राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम की शुरुआत सीएस ने बताया, कब और कैसे देनी है यह दवा वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम की शुरुआत हुई. सीएस डॉ अजय कुमार एवं जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ संजीव कुमार पांडे ने आदर्श मध्य विद्यालय, बैंक रोड में 100 बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलायी. एक साल के बच्चे से लेकर 19 वर्ष तक के युवक को कुपोषण से बचाने व कृमि मुक्ति के लिए एल्बेंडाजोल की गोली खिलायी जा रही है. डीआइओ डॉ एसके पांडे ने कहा कि यह दवा निजी विद्यालयों के बच्चों को भी खिलानी है. इस बात का ध्यान देना है कि बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हो और खाली पेट दवा न खाये. जिले के लगभग 28.5 लाख बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य है. मौके पर प्रभारी डीसीएम डॉ प्रशांत, जिला डाटा सहायक राज किरण, जिला समन्वयक एविडेंस एक्शन प्रभात रंजन सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
