Wright Brothers Day 2022: आज ही के दिन राइट ब्रदर्स ने विमान में पहली बार भरी थी उड़ान, जानें रोचक कहानी

Wright Brothers Day 2022: दिसंबर 1903 की उस बेहद ठंडी सुबह अमेरिका के राइट बंधुओं ने तय किया कि वे नॉथ कैरोलिना के किल डेविल हिल्स में बारी-बारी से विमान उड़ाएंगे. आखिरकार 17 दिसंबर को विमान उड़ाया गया. ये शुरुआत थी. दोनों भाइयों की इसी जिद ने पूरी दुनिया को हवाई जहाज का तोहफा दिया.

Wright Brothers Day 2022: आज से 119 साल पहले 17 दिसंबर 1903 के दिन राइट बंधुओं ऑरविल और विलबर ने उत्तरी कैरोलिना में राइट फ्लायर नामक विमान से सफल उड़ान भरी थी. विमान 120 फीट की ऊंचाई पर 12 सेकेंड तक उड़ा. इस उड़ान ने उनकी वर्षों की मेहनत को वसूल कर दिखाया था. इसके बाद ही आसमान में विमानों का उड़ना संभव हो पाया था. राइट ब्रदर्स का पूरा नाम ऑरविल राइट और विल्‍बर राइट था. इन्‍होंने ही दुनिया को विमानन युग आने की राह दिखाई थी.

जानें रोचक कहानी

दिसंबर 1903 की उस बेहद ठंडी सुबह अमेरिका के राइट बंधुओं ने तय किया कि वे नॉथ कैरोलिना के किल डेविल हिल्स में बारी-बारी से विमान उड़ाएंगे. दोनों भाई- विलबर और ऑरविल राइट सालों से इसकी तैयारी में जुटे थे. आसपास के लोगों और यहां तक कि घरवाले के मजाक उड़ाने के बाद भी वे तैयारियां करते रहे. आखिरकार 17 दिसंबर को विमान उड़ाया गया. ये शुरुआत थी. दोनों भाइयों की इसी जिद ने पूरी दुनिया को हवाई जहाज का तोहफा दिया.

विलबर और ऑरविल तब क्रमशः 11 और 7 साल के थे, जब उनके पिता बच्चों के लिए उड़ने वाला खिलौना लेकर घर आए. कागज, रबर की रिंग्स और बांस से बना ये खिलौना भाइयों को इतना पसंद आया कि वे खुद भी उसकी सवारी करने की सोचने लगे. तभी से दोनों स्कूल से बचे वक्त में लुक-छिपकर हवाई जहाज बनाने की कोशिश करने लगे.

ओहयो की एक साइकिल दुकान में पीछे की ओर बैठकर दोनों भाई विमान के पुर्जे बनाने की कोशिश किया करते. एक के बाद एक कई मॉडल्स बनाए गए लेकिन कोई भी कामयाब नहीं रहा. उसी दौरान यूरोप और अमेरिका में भी कई सारे समूह हवाई जहाज बनाने की कोशिश कर रहे थे, हालांकि धरती के गुरुत्वाकर्षण के कारण हर मॉडल फेल हो रहा था.

बार-बार नाकामयाबी मिलने के दौरान विलबर ने अपने एक इंजीनियर दोस्त ऑक्टेव केन्यूट को पत्र लिखा, जिसमें वे कहते हैं- कुछ सालों से मुझे ऐसा लग रहा है कि इंसान भी उड़ सकते हैं. मेरी ये बीमारी हर दिन के साथ बढ़ती जा रही है और मुझे लगता है कि जल्द ही ये मेरी जिंदगी नहीं लेकिन मेरे सारे पैसे ले लेगी. इसके बाद ऑक्टेव से उन्हें मदद भी मिली.

सालों बाद पतंगनुमा एक चीज में 25 हॉर्सपावर का इंजन लगाकर उन्होंने एक मॉडल बनाया जो उड़ता था. इसी के आधार पर प्रयोग को आगे बढ़ाया गया और आखिरकार उन्हें कामयाबी मिली.

जब हुआ था दुनिया का ‘पहला ह्यूमन हार्ट ट्रांसप्‍लांट’

हवाई जहाज में एक ही व्यक्ति के बैठने की क्षमता थी. पहली उड़ान छोटे भाई ऑरविल ने भरी. ये उड़ान महज 12 सेकंड चली और जहाज की धरती से ऊंचाई थी 120 फीट. तीन और बार ये क्रम दोहराया गया. आखिरकार उसी ठंडी शाम को बड़े भाई ने चौथी उड़ान भरी. तब विमान की धरती से 852 फीट ऊपर था और वो एक मिनट तक हवा में रहा. इसी दिन दोनों भाई दुनिया के पहले विमान चालक बन गए.

यूएम आर्मी ने दोनों भाइयों की इस तकनीक में काफी संभावना देखी. उन्होंने भाइयों से संपर्क किया और उनसे करार किया. साल 1908 में ये करार किया गया जिसके तहत दोनों भाई आर्मी के लिए ये डिजाइन बनाने में जुट गए. आखिरकार 1909 में पहला मिलिट्री फ्लायर सामने आया. उससे बाद से वायुयान बनाने में ढेर सारे बदलाव होते रहे लेकिन मूल सिद्धांत वही रहा जो दशकों पहले दो भाइयों का था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >