World Toilet Day 2022: आज है वर्ल्ड टॉयलेट डे, जानें इस दिन को मनाने का उद्देश्य

World Toilet Day 2022: स्वच्छता में सुधार के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में कार्रवाई करने के लिए लोगों को सूचित करने, संलग्न करने और प्रेरित करने के लिए वर्ल्ड टॉयलेट डे मनाया जाता है और इसका उद्देश्य “सभी के लिए पानी और स्वच्छता की उपलब्धता और स्थायी प्रबंधन सुनिश्चित करना है.

World Toilet Day 2022: विश्व शौचालय दिवस दुनियाभर में हर साल 19 नवंबर को मनाया जाता है. इस दिवस को विश्व में स्वच्छता के लिए किए जा रहे प्रयासों को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता. स्वच्छता में सुधार के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में कार्रवाई करने के लिए लोगों को सूचित करने, संलग्न करने और प्रेरित करने के लिए यह दिन मनाया जाता है और इसका उद्देश्य “सभी के लिए पानी और स्वच्छता की उपलब्धता और स्थायी प्रबंधन सुनिश्चित करना है.

ऐसे हुई वर्ल्ड टॉयलेट डे मनाने की शुरुआत

इस दिन को मनाने की शुरुआत विश्व शौचालय संगठन द्वारा साल 2001 में की गई थी.संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा साल 2013 में इसे अधिकारिक तौर पर विश्व शौचालय दिवस घोषित किया गया.

वर्ल्ड टॉयलेट डे 2022 का महत्व

विश्व शौचालय दिवस का उद्देश्य आदर्श स्वच्छता की आदतों (ideal sanitary practices) के बारे में जागरूकता पैदा करना और जागरूकता फैलाना है, जो महिलाओं की हेल्थ और सुरक्षा को बढ़ावा देते हैं. इस दिन का उपयोग लोगों को खुले में शौच करने से रोकने के लिए भी किया जाता है, क्योंकि यह स्वास्थ्य के लिए खतरा है, साथ ही महिलाओं और लड़कियों को हमलों के प्रति भी संवेदनशील बनाता है.

खुले में शौच के नुकसान

खुले में शौच से न केवल केवल भू-जल प्रदूषित होता है, बल्कि कृषि उत्पाद भी इस प्रदूषण से अछूते नहीं रहते.इससे डायरिया, हैजा, टाइफाइड जैसी घातक बीमारियां फैलती हैं.यही नहीं इससे पर्यावरण भी दूषित होता है.

सर्वजन के लिए बेहतर साफ-सफाई का लक्ष्य

यूनीसेफ के स्वच्छता व साफ-सफाई कार्यक्रम विभाग में टीम प्रमुख ऐन थॉमस ने पत्रकारों को बताया, “एसडीजी 6.2, खुले में शौच का अन्त करने और सुरक्षित साफ़-सफ़ाई व स्वच्छता तक पहुँच प्रदान करने के लिए समर्पित है.

उन्होंने कहा कि फ़िलहाल यह लक्ष्य टिकाऊ विकास एजेंडा में सबसे दूर है और बेहद कम मात्रा में इसे निवेश प्राप्त है.

वर्ष 2020 में, तीन अरब 60 करोड़ लोगों के पास सुरक्षित रूप से प्रबंधित साफ़-सफ़ाई सेवाएँ उपलब्ध नहीं थीं.

यूनीसेफ अधिकारी ऐन थॉमस ने मौजूदा स्थिति को “ साफ-सफाई का संकट” करार दिया, विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों के लिए.

यूनीसेफ की योजना वर्ष 2030 तक साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लक्ष्य की ओर तेज़ी से क़दम बढ़ाने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन करने की है, जिसमें वक्ता जल, स्वच्छता और साफ-सफाई से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >