रिजर्वेशन नहीं मिला! नो टेंशन, 3 रूट पर भारतीय रेलवे चला रहा होली स्पेशल ट्रेनें

होली का त्योहार मनाने के लिए घर जाना चाहते हैं और रेलवे में रिजर्वेशन नहीं मिल रहा, तो अब टेंशन नहीं लेने का. भारतीय रेलवे ने होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान कर दिया है. इससे पश्चिम बंगाल के लोगों का उत्तर प्रदेश, दक्षिण भारत और दिल्ली जाना आसान हो गया है. ट्रेन का रूट और टाइम-टेबल यहां देख लें.

होली के त्योहार में यात्रियों को भीड़-भाड़ का सामना न करना पड़े, इसलिए भारतीय रेलवे ने होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. कोलकाता से दिल्ली, आसनसोल से प्रयागराज और आसनसोल से विशाखापत्तनम के बीच 4 अतिरिक्त एकतरफा अनारक्षित होली स्पेशल ट्रेनें चलायी जायेंगी.

अनारक्षित ट्रेनें चलायेगा रेलवे

रेलवे की यह पहल विशेष रूप से बहुत कम समय में यात्रा प्लान करने वालों के लिए की है. ऐसे यात्रियों को एक और फायदा यह होगा कि अगर उनका रिजर्वेशन कन्फर्म नहीं होता है, तो वे इस ट्रेन में यात्रा कर सकेंगे, क्योंकि यह ट्रेन पूरी तरह से अनारक्षित होगी.

कोलकाता-दिल्ली स्पेशल ट्रेन का रूट और टाइम-टेबल

03117 कोलकाता-दिल्ली एकतरफा अनारक्षित विशेष ट्रेन 3 मार्च को 15:30 बजे कोलकाता से प्रस्थान करेगी. 5 मार्च को यह ट्रेन 05:15 बजे दिल्ली पहुंचेगी. यह ट्रेन आसनसोल मंडल के दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आसनसोल- प्रयागराज होली स्पेशल ट्रेन का रूट और टाइम-टेबल

03531 आसनसोल–प्रयागराज एकतरफा अनारक्षित होली स्पेशल ट्रेन 2 मार्च को 12:30 बजे आसनसोल से प्रस्थान करेगी. 3 मार्च को यह ट्रेन 07:00 बजे प्रयागराज पहुंचेगी. यह ट्रेन चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी.

आसनसोल- विशाखापत्तनम होली स्पेशल ट्रेन का टाइम-टेबल और रूट

03533 आसनसोल-विशाखापत्तनम एकतरफा अनारक्षित होली स्पेशल ट्रेन 3 मार्च को 09:10 बजे आसनसोल से प्रस्थान करेगी. 4 मार्च को यह ट्रेन 02:00 बजे विशाखापत्तनम पहुंचेगी.

इसे भी पढ़ें

बंगाल में रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध बम होने की सूचना, सैंथिया के पास रोकी गयी ट्रेनों की आवाजाही

होली के दिन कोलकाता मेट्रो का बदला टाइमटेबल, जानें कौन सी लाइन पर कब चलेगी ट्रेन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >