Methi-Palak Puri: ठंड के दिनों में सुबह के नाश्ते में बनाएं कुछ खास, झटपट तैयार करें मेथी-पालक की पूरी

Methi Palak Puri: नाश्ते में पूरी बनाने की सोच रहे हैं तो आप मेथी-पालक की पूरी को ट्राई कर सकते हैं. ठंड के दिनों में ब्रेकफास्ट में आप इस पूरी को बनाएं और गरमा-गरम सर्व करें.

Methi-Palak Puri: सर्दियों की सुबह नाश्ते में कुछ नई और मजेदार रेसिपी ट्राई करने का मन करता है, तो ये आर्टिकल आपके काम की है. ठंड के मौसम में मेथी और पालक के पत्तों से कई तरह की रेसिपीज को बनाया जाता है. आप मेथी और पालक के पत्तों का इस्तेमाल करके मेथी-पालक की पूरी को बना सकते हैं. आप इस पूरी को झटपट से नाश्ते में तैयार कर सकते हैं. गरमा-गरम पूरी को आप दही, चटनी, अचार या सब्जी के साथ सर्व कर सकते हैं. आइए जानते हैं मेथी-पालक की पूरी को बनाने का तरीका. 

मेथी-पालक की पूरी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • पालक के पत्ते- 1 कप  
  • मेथी के पत्ते- 1 कप  
  • आटा- 2 कप
  • बेसन- 3 बड़े चम्मच 
  • अजवाइन- 1 छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच 
  • अदरक- 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ 
  • पानी- जरूरत के अनुसार 
  • हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच 
  • तेल- जरूरत के अनुसार 

मेथी-पालक की पूरी को कैसे तैयार करें?

  • मेथी-पालक की पूरी बनाने के लिए सबसे पहले आप मेथी के पत्तों को धो लें और बारीक काट लें. इसके बाद पालक के पत्तों को भी धो लें और बारीक काट लें. 
  • अब आप एक बर्तन में आटा को लें. इसमें बेसन, अजवाइन, नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और 2 बड़े चम्मच तेल का डालें और अच्छे से मिला लें. 
  • इसके बाद आप कद्दूकस किया हुआ अदरक, कटे हुए मेथी और पालक के पत्तों को डालें और मिला लें. अब जरूरत के हिसाब से पानी डालकर आटा गूंथ लें. इसे आप ढककर 15 मिनट के लिए रख दें. 
  • पूरी बनाने के लिए कड़ाही में तेल को गर्म करें. आटे से छोटे-छोटे लोई बनाएं और गोल बेल लें. इसे तेल में डालकर तलें. इस तरह से आप मेथी-पालक की पूरी को तैयार कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार

यह भी पढ़ें- Oats Vada Recipe: चाय टाइम के लिए परफेक्ट स्नैक रेसिपी, तैयार करें ओट्स और चना दाल वड़ा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >