इन 4 चीजों के बिना अधूरा रह जाता है इंसान का जीवन, चाणक्य ने बताया बड़ा कारण

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में बताया है कि हर इंसान के जीवन में कुछ जरूरी बातें होना बहुत जरूरी है. ये चीजें ही व्यक्ति को सही रास्ता दिखाती हैं और जीवन को बेहतर बनाती हैं. अगर किसी के जीवन में इनका बैलेंस नहीं होता, तो उसे सही मायनों में सफल और संतुष्ट जीवन जीना मुश्किल हो सकता है.

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को भारत के सबसे महान विद्वान व्यक्ति के तौर पर भी जाना जाता है. वे सिर्फ एक महान शिक्षण और पॉलिटिशियन ही नहीं थे, बल्कि एक कमाल के पॉलिसी मेकर भी थे. अपनी नीतियों में उन्होंने अपने ज्ञान और अनुभव का इस्तेमाल करके कई तरह की जरूरी बातें बताई हैं. उन्होंने जो भी बातें कहीं है वे आज के समय में भी हमारे लिए उतनी ही काम की साबित हो रही हैं. अपनी नीतियों में आचार्य चाणक्य कहते हैं कि किसी भी मनुष्य का जीवन सिर्फ तभी सही माना जाता है, जब उसके पास कुछ जरूरी चीजें मौजूद हों. वे कहते हैं कि अगर आपके जीवन में कुछ बेसिक चीजें नहीं हैं, तो उसे कभी पूरा नहीं माना जाता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको उन्हीं चीजों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं, जिनका हर व्यक्ति के जीवन में होना जरूरी होता है.

चाणक्य नीति का वह खास श्लोक

अपनी नीतियों में आचार्य चाणक्य कहते हैं कि, “धर्मार्थकाममोक्षाणां यस्यैकमपि न विद्यते। अजागलस्तनस्येव तस्य जन्म निरर्थकम्॥” इस श्लोक का अर्थ है, जिस व्यक्ति के जीवन में धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष में से एक भी चीज नहीं है, उसका जीवन बेकार माना जाता है.

यह भी पढ़ें: इन 4 लोगों की सलाह बदल सकती है आपकी जिंदगी, जीवन में चाहिए सही दिशा तो जरूर जानें

धर्म का होना बहुत जरूरी

आचार्य चाणक्य की अगर मानें तो किसी भी इंसान के जीवन में धर्म का होना काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है. यहां पर धर्म का अर्थ पूजा और पाठ बिलकुल नहीं है. इसका सही अर्थ होता है सही काम करना, अपनी जिंदगी ईमानदारी से जीना और दूसरों के साथ ही अच्छे से व्यवहार करना। जब कोई व्यक्ति अच्छे काम करता है और एक सही रास्ते पर चलता है, तो आगे चलकर उसका जीवन शांत होने के साथ खुशहाल भी हो जाता है.

अर्थ यानी धन भी उतना ही जरूरी

अपनी नीतियों में चाणक्य ने अर्थ यानी कि धन को भी जीवन के सबसे जरूरी हिस्सों में से एक बताया है. अगर आपके पास पैसे नहीं हैं तो आप जीवन की कई जरूरतों को पूरा करना कठिन हो जाता है, चाणक्य कहते हैं कि हर इंसान को मेहनत और ईमानदारी के साथ पैसे कमाने की कोशिश करनी चाहिए. पैसे कमाने के लिए कभी भी गलत रास्ते पर नहीं चलना चाहिए.

यह भी पढ़ें: ये 3 आदतें समाज में आपकी इज्जत खत्म कर देती हैं, चाणक्य नीति में छिपा है सम्मान पाने का राज

काम यानी इच्छाएं और जिम्मेदारियां

चाणक्य नीति के अनुसार काम शब्द का अर्थ व्यक्ति की इच्छाओं, सपनों और उसकी जिम्मेदारियां हैं. चाणक्य कहते हैं कि हर इंसान के जीवन में कुछ इच्छाएं और लक्ष्य होते हैं, जिन्हें वह हमेशा ही पूरा करना चाहिए. हर इंसान को अपनी इच्छाओं पर कंट्रोल होना चाहिए और जीवन में बैलेंस बनाकर चलना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके जीवन में सैटिस्फैक्शन और खुशहाली बरकरार रहती है.

मोक्ष यानी मन की शांति भी जरूरी

अगर आप मोक्ष शब्द का अर्थ सही से नहीं जानते हैं, तो इसका सही अर्थ होता है मन की शांति और सच्चा सुख. जब कोई भी इंसान अच्छे काम करता है और सही रास्ते पर चलता है, तो उसे बाहर से नहीं बल्कि अंदर से ही खुशी और शांति का एहसास होता है. आचार्य चाणक्य इसे ही जीवन का सबसे बड़ा लक्ष्य मानते थे.

यह भी पढ़ें: इन 3 तरह के लोगों से रहें हमेशा सावधान, भरोसा करने पर हो सकता है बड़ा नुकसान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >