घर पर बनाएं दावत वाला पेशावरी पनीर - जानिए शेफ रणवीर बरार की खास ट्रिक

शादी जैसा गाढ़ा, मसालेदार और शाही स्वाद अब घर पर, जानिए मशहूर शेफ रणवीर बरार की वेडिंग-स्टाइल पेशावरी पनीर रेसिपी, जिसे बिना प्याज और लहसुन के खास बलटी अंदाज में तैयार किया जाता है. सही भुनाई और मसालों के संतुलन से बनाएं रेस्टोरेंट जैसा रिच और दमदार पनीर.

Peshawari Paneer Recipe by Chef Ranveer Brar: शादियों में मिलने वाली गाढ़ी और मसालेदार पनीर की सब्जी का स्वाद अलग ही होता है. वही शाही अहसास अब आप घर पर भी पा सकते हैं इस खास पेशावरी पनीर रेसिपी के साथ, जिसे मशहूर शेफ रणवीर बरार ने ट्रेडिशनल स्टाइल में तैयार करने का तरीका बताया है. यह एक सात्विक रेसिपी है इसमेंन तो प्याज का इस्तेमाल होता है और न ही लहसुन का, फिर भी इसका टेस्ट रिच और लाइटवेट बनता है. तेज आंच पर मसालों और टमाटर की धीमी लेकिन सही भुनाई इस डिश की जान है, जो इसे असली वेडिंग-स्टाइल फ्लेवर देती है. नोट करें वेडिंग-स्टाइल पेशावरी पनीर की आसान रेसिपी

पेशावरी पनीर बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

पेशावरी पनीर
  • 400 ग्राम पनीर (बड़े टुकड़ों में कटा हुआ)
  • 6-7 टमाटर (छिले हुए)
  • 10-12 काजू
  • 2-3 साबुत लाल मिर्च
  • 2 हरी मिर्च (स्लाइस)
  • 1 इंच अदरक (जूलियन)
  • 1 छोटा चम्मच हल्दी
  • 1 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच साबुत धनिया
  • 6-7 काली मिर्च
  • 3-4 लौंग
  • 2-3 हरी इलायची
  • 2-3 बड़े चम्मच देसी घी
  • नमक स्वादानुसार
  • चुटकी भर चीनी

शेफ रणवीर बरार की स्पेशल वेडिंग-स्टाइल पेशावरी पनीर की रेसिपी (Wedding Style Peshawari Paneer Recipe by Chef Ranveer Brar)

  1. गरम तेल में बड़े पनीर के टुकड़ों को मीडियम ब्राउन होने तक तलें. इससे पनीर हल्का चबाने वाला और मीटी टेक्सचर जैसा बनेगा.
  2. साबुत धनिया, काली मिर्च, लौंग, इलायची को सूखा भूनें. इसमें काजू मिलाकर पीस लें.
  3. घी गरम करें, अदरक, लाल मिर्च और हरी मिर्च डालें. फिर टमाटर, नमक, हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर तेज आंच पर अच्छी तरह भूनें जब तक मिक्स्चर जैमी और गाढ़ा न हो जाए.
  4. पीसा हुआ मसाला डालकर दोबारा भूनें. जरूरत हो तो थोड़ा पानी मिलाएं. लास्ट में तले हुए पनीर डालकर मसाले में अच्छे से कोट करें.
  5. गरमागरम, हल्की तीखी और गाढ़ी ग्रेवी के साथ नान या तंदूरी रोटी परोसें.

एक्स्ट्रा सब्जियां (जैसे शिमला मिर्च या प्याज) न डालें, वरना यह कढ़ाई पनीर जैसा स्वाद देने लगेगा.

यह भी पढ़ें: Matar Paneer Recipe: ढाबा स्टाइल में बनाएं मटर पनीर की लाजवाब सब्जी

यह भी पढ़ें: Shadi Style Chilli Paneer Recipe: शादी वाला चिली पनीर बनाएं घर पर – पढ़ें रेसिपी और पाएं मज़ेदार स्वाद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >