Viral Video : टाइगर के साथ छोटे बच्चे ने की सैर, वीडियो देख हो जायेंगे हक्के बक्के.

Viral Video : अगर आपके सामने टाइगर आ जाए तो आप क्या करेंगे ? डर से प्राण सूख जाएंगे. यही होगा ना ! लेकिन जरा सोचिए सामने खुला मैदान हो और आपको चेन में बंधा टाइगर मिले तो आप क्या उसे पालतू जानवर की तरह घूमायेंगे? बच्चे का टाइगर को घुमाते हुए ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल है.

Viral Video : एक बच्चे का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वो एक टाइगर को ऐसे चेन में बांधकर सैर करता नजर आ रहा है जैसे कि वो कोई छोटा सा कुत्ते का बच्चा हो. या कोई और पालतू जानवर.जिस आत्मविश्वास के साथ वो टाइगर को घूमा रहा है लोग उसके कायल हो रहे हैं. सभी इस बच्चे की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं और साथ ही हैरान और हक्के – बक्के भी.

लाहौर के नौमान हसन जो कि एक सोशल इनफ्लुएंसर हैं उनके द्वारा एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की गई है जिसमें एक छोटा बच्चा एक टाइगर को यूं पकड़कर सैर करा रहा है जैसे कि कोई प्यारा पालतू जानवर. उस बच्चे की शक्ल पर डर का एक निशान नहीं था. बाद में वो टाइगर बच्चे की तरफ गुर्राता है जिससे बच्चा थोड़ा डर सा जाता है जिसके बाद एक आदमी जिसके हाथ में एक छड़ी होती है वो बच्चे को बचा लेता है.

इस वीडियो में बच्चे की बहादुरी पर लोग जमकर तालियां बजा रहे हैं और यही वजह है कि इस वीडियो ने सिर्फ 5 दिनों में करोड़ों व्यूज बटोर लिए हैं . बच्चे का जो कॉन्फिडेंस इस वीडियो में देखने को मिल रहा है वो वाकई काबिले तारीफ है.

रिपोर्ट : पुष्पांजलि

Also Read: Viral Video : दिल को छू जाएगी ये अद्भुत तस्वीर, देखिए क्या हुआ जब मां से मिला झुंड से बिछड़ा नन्हा गजराज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Meenakshi rai

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >