Viral Video: इस इनफ्लुएंसर ने सोनाक्षी सिन्हा के वेडिंग लुक को किया रीक्रिएट, दिखी बिल्कुल हू-ब-हू

Viral Video: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो इन दिनों काफी ज्यादा वायरल हो रहा है जहां पर एक मेकअप आर्टिस्ट ने सोनाक्षी सिन्हा की ब्राइडल लुक को कुछ इस कदर भी क्रिएट किया है जिसे देखकर एक पल के लिए आपकी भी आंखें धोखा खा जाएंगी.

Viral Video: बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा की शादी बीते दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में रही, बता दे की एक्ट्रेस में 23 जून को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ अपनी शादी को रजिस्टर किया, सोनाक्षी नहीं अपनी शादी के दौरान एक ऑफ वाइट साड़ी पहनी थी वहीं देर शाम उन्होंने अपने रिसेप्शन के लिए एक प्रॉपर इंडियन ब्राइड लुक लिया था जिसमें उन्होंने लाल रंग की साड़ी पहनी थी, खूबसूरत सा जुड़ा बनाया था, उनकी मांग में सिंदूर था और उनके हाथों में खूबसूरत मेहंदी के साथ लाल रंग का चूड़ा भी था, उनका यह बेहद ही खास था और इसी लुक को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ब्यूटी इनफ्लुएंसर शुभांगी बूरबूरे ने कुछ इस तरह से भी क्रिएट किया है जो काफी लोग देखकर दंग रह गए हैं, दरअसल उन्होंने इस लुक को इस तरह से रीक्रिएट किया है कि लोगों को वह बहुत सोनाक्षी सिन्हा लग रही है, इसलिए इस वीडियो को लोग जमकर शेयर कर रहे हैं और इस इनफ्लुएंसर की काफी ज्यादा तारीफ कर रहे हैं. इस वीडियो को अब तक 9 मिलियन लोग देख चुके हैं और यह काफी तेजी से वायरल हो रहा है और इस मेकअप आर्टिस्ट को लोगों की तरफ से काफी ज्यादा सराहना भी मिल रही है.

Also Read: Sonakshi-Zaheer के रिसेप्शन में दिखा सलमान का स्वैग, ढोल की थाप पर न्यूली वेड कपल के साथ काजोल ने किया डांस, VIDEO

Also Read: Sonakshi Sinha Wedding: शत्रुघ्न सिन्हा के दामाद ने पैर छूकर लिए सास- ससुर के आशीर्वाद, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >