Viral Video: गोद में लैपटॉप रख अटेंड किया जूम मीटिंग, इसे कहते हैं बॉस का खौफ

Viral Video: बेंगलुरु को हम सबसे व्यस्त शहरों में से एक कह सकते हैं. यहां पीक घंटों में ट्रैफिक इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि लोगों को काफी देर तक अपने डेस्टिनेशन की तरफ जाने के लिए इंतजार करना पड़ता है.

Viral Video: भारत के सबसे व्यस्त शहरों में से बेंगलुरु को भी एक जाना जाता है. यहां आपको एक डेस्टिनेशन से लेकर दूसरे डेस्टिनेशन तक जाने के लिए कई बार घंटों का समय लग जाता है. यह समस्या खास तौर पर सबसे पीक घंटों के दौरान सबसे ज्यादा देखने को मिलता है. स्टार्टअप कैपिटल के नाम से फेमस बेंगलुरु में आपको आये दिन कई तरह की अद्भुत घटना देखने को मिलती है. ऐसी ही एक घटना हाल ही में देखने को मिली है. इस घटना से जुड़ी एक वीडियो काफी तेजी से इंटरनेट पर वायरल भी हो रही है. इस वायरल वीडियो में आप एक शख्स को बेंगलुरु की सड़कों पर स्कूटी चलाते हुए ज़ूम मीटिंग अटेंड करते हुए देख सकते हैं.

स्कूटी राइड करते हुए ज़ूम मीटिंग

स्कूटी राइड करते हुए ज़ूम मीटिंग अटेंड करने वाले इस वीडियो को पीक बेंगलुरु नाम के एक पेज ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर शेयर किया है. इस वीडियो में आप साफ़ तौर पर एक व्यक्ति को गोद में लैपटॉप लिए ज़ूम मीटिंग अटेंड करते हुए देख सकते हैं वह भी उस समय जिस समय वह स्कूटी राइड कर रहा था. जैसे ही सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर यह वीडियो आया वैसे ही लोगों के लिए यह एक मज़ाक का विषय बन गया और लोग जमकर इसे देखकर हंसने और प्रतिक्रिया देने लग गए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >