Viral Video: मुंबई की सड़कों पर आदि मानव के अवतार में घूमते दिखें आमिर खान, वीडियो वायरल

Viral Video: आमिर खान का नया अवतार आदि मानव के लूक में मुंबई की सड़कों पर कभी हाथ गाड़ी को धक्का देते हुए, तो कभी रास्तें के दुकान के सामान को हाथों में उठाएं, इधर-उधर घुमते हुए देखे गए.

Viral Video: आमिर खान का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. जिसमें वे आदि मानव के अवतार में मुंबई कि सड़कों पर चलते हुए नजर आ रहें है. वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि कैसे वे इस लूक में लोगों के बीच से चल कर जा रहे है, पर कोई भी उन्हें पहचान नहीं पा रहा है. वीडियो में यह भी देखा जा सकता कि आदि मानव बने आमिर खान कभी हाथ गाड़ी को धक्का देते हुए, तो कभी रास्तें के दुकान के सामान को हाथों में उठाएं है. इसके साथ ही उन्हें रास्तों के बीचों-बीच खड़े इधर-उधर टहलते हुए भी साफ देख सकते है. हलांकि आपको बता दें की उन्होंने यह लूक अपने नये विज्ञापन के लिए करवाया है. सच में आमिर खान के इस नए लुक ने लोगों को हैरान कर दिया है. आमिर खान के फैंस अपने आप को इस वीडियो को अपने दोस्तों के साथ शेयर करने से रोक नहीं पा रहे है.

यह भी पढ़े:Viral Video: 92 वर्षीय मां को कुछ इस तरह महाकुंभ लेकर जा रहा 65 साल का बेटा, वीडियो देख लोग कर रहे हैं तारीफhttps://www.prabhatkhabar.com/video/viral-video-65-years-old-son-carrying-92-year-old-mother-on-cart-for-mahakumbh

यह भी पढ़े:Viral Video: महाकुंभ में माता-पिता की तस्वीरों को बेटी ने लगवाई आस्था की डुबकी , वीडियो देख लोग हुए भावुकhttps://www.prabhatkhabar.com/life-and-style/viral-video-in-mahakumbh-a-daughter-give-holy-dip-to-her-parents-pictures 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >