Vat Savitri Saree Ideas: वट सावित्री के लिए बेस्ट साड़ी स्टाइल्स, हर उम्र की महिलाओं के लिए

Vat Savitri Saree Ideas: वट सावित्री का व्रत अब कुछ ही दिनों में आने वाला है और इसके लिए महिलाएं बहुत पहले से तैयारी करने लगती है. कई बार लास्ट मोमेंट तक साड़ी तय नहीं हो पाती है तो आप इस आर्टिकल से आइडिया ले सकते हैं.

Vat Savitri Saree Ideas: वट सावित्री का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए एक अहम व्रत है. ये व्रत पति की लंबी उम्र, सेहत और सुखद वैवाहिक जीवन के लिए रखा जाता है. वट सावित्री का व्रत ज्येष्ठ मास की अमावस्या को मनाया जाता है. इस दिन महिलाएं सोलह शृंगार कर के वट पेड़ यानी बरगद के पेड़ की पूजा करने का नियम है. सुहागिन महिलाएं इस दिन साड़ी में बहुत ही खूबसूरत तैयार होती हैं. अगर आप भी वट सावित्री का व्रत रखने की सोच रहे हैं तो आप इन साड़ी से इस दिन और भी सुंदर लग सकती हैं. तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ साड़ी आइडिया के बारे में. 

हेवी वर्क साड़ी 

Heavy work saree ( ai image)

अगर आपकी नई शादी हुई है और ये आपका पहला व्रत है तो हेवी वर्क वाली साड़ी एक बेस्ट ऑप्शन है. ये आपको दुल्हन का लुक भी देगा और हेवी साड़ी के साथ आप सुंदर सी ज्वेलरी को भी पेयर करें. आप अपने लुक के साथ मैचिंग चूड़ियों को भी पहनें. 

यह भी पढ़ें- Saree for Wedding Function: शादी फंक्शन में गेटअप को लेकर हैं परेशान, यहां पर देखें लेटेस्ट ट्रेंड

ग्रीन बनारसी साड़ी 

Banarasi saree ( ai image)

बनारसी साड़ी एक एवरग्रीन ऑप्शन है और ये आपके लुक को और बढ़ा देता है. बनारसी साड़ी का बारीक काम एक अट्रैक्टिव लुक देता है. आप इसके साथ गोल्डन गहने को पहन सकती हैं.

गुलाबी साड़ी

Pink saree ( ai image)

सिल्क से बनी साड़ी कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं जाती है. पिंक एक बहुत ही सुन्दर और प्यारा कलर है जो आप इस व्रत के दौरान पूजा के समय पहन सकते हैं. आप पिंक रंग के अलग-अलग शेड्स भी ट्राई कर सकते हैं.

गोल्डन साड़ी

Golden saree ( ai image)

पूजा के दौरान आप गोल्डन साड़ी को ट्राई कर सकती हैं. ये आपको रॉयल लुक देने में हेल्प करेगा और सभी की नजरें आप पर ही रहेंगी.

यह भी पढ़ें- Bridal Skin Care Tips: गर्मियों में शादी को लेकर हो रही है टेंशन, इन टिप्स से आएगा चेहरे पर ब्राइडल ग्लो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >