Vastu Tips: घर में सुख समृद्धि बनाये रखने के लिए वास्तु के अनुसार रखें चीजें

Vastu Tips: अगर आप भी वास्तु दोष के कारण घर में चल रही समस्याओं से परेशान है तो घर के चारों दिशाओं में इन सारे चीजों को रखकर बुरी नजर से छुटकारा पा कर घर में सकारात्मक ऊर्जा ला सकते है.

Vastu Tips: लोग ज्यादातर अपने घरों को अपने पसंद के हिसाब से रखते है या फिर घरों में ऐसे सामान रखते है जो घर को सुंदर बनाने में मदद करता हो. लेकिन, कई बार घर में रखे हुए सामान की वजह से वास्तु दोष होता है और इस वजह से हमारे जीवन में बहुत सी परेशानियां भी आ सकती है. हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का बहुत ज्यादा महत्व होता है, घर में हो रहे शुभ काम के लिए लोग अक्सर वास्तु शास्त्र का सहारा लेते है. ऐसा कहा जाता है कि, जहां वास्तु शास्त्र के अनुसार काम किए जाने पर घर में सुख समृद्धि आती है. वहीं, अगर वास्तु के हिसाब से काम ना किया जाए तो घर और जीवन में हमेशा नकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है. अगर आप भी वास्तु दोष के कारण घर में चल रही समस्याओं से परेशान है तो घर के चारों दिशाओं में इन सारे चीजों को रखकर बुरी नजर से छुटकारा पा कर घर में सकारात्मक ऊर्जा ला सकते हैं.

माता लक्ष्मी का मिलेगा आशीर्वाद

शास्त्रों के अनुसार, घर को हमेशा साफ रखने से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है. घर की सुख-शांति के लिए माता लक्ष्मी का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. घर के मेन गेट पर कभी गंदगी ना फैलाए और हमेशा साफ-सफाई बनाए रखने की कोशिश करें. ऐसा करने से आपकी परेशानियां दूर होती है और घर में खुशहाली बनी रहती है.

Also Read: Vastu Tips: सुबह उठकर कभी न देखें ये चीजें, रूठ जाएंगी लक्ष्मी व हो जाएंगे कंगाल

घर का आंगन

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के आगे या पीछे एक आंगन होना बहुत महत्त्वपूर्ण है. ऐसा कहा जाता है कि घर के आंगन में तुलसी या आंवला के पौधे या फिर फूलदार पौधे लगे होने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है.

मेन गेट

ऐसी मान्यता है कि घर के कमरे एक खास दिशा में होने चाहिए. वास्तु के अनुसार घर का मेन गेट पूर्व या उत्तर दिशा की ओर, और घर की ढलान पूर्व, उत्तर या उत्तर-पूर्व में होना शुभ माना गया है. इससे घर में सुख समृद्धि आती है और साथ ही घर में शांति बनी रहती है.

पूर्व दिशा

पूर्व दिशा में सूर्योदय होने के कारण वास्तु शास्त्र में इस दिशा को बहुत शुभ माना गया है. घर का मेन दरवाजा इस दिशा में होना आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है.

Also Read: Vastu Tips: उत्तर पश्चिम दिशा में भूलकर भी न रखें ये चीजें, जीवन पर पड़ेगा नेगेटिव असर

दक्षिण दिशा

मान्यता यह है कि घर में सुख शांति बनाए रखने के लिए घर के दक्षिण दिशा में बाथरूम नहीं बनाना चाहिए.

पश्चिम दिशा

वास्तु शास्त्र की माने तो घर में रसोई और शौचालय इस दिशा में होने से घर में बहुत सुख शांति आती है, पर घर में रसोई और शौचालय आस-पास होना काफी अशुभ माना जाता है.

Also Read: Vastu Tips For Aquarium: घर पर रखना चाहते हैं एक्वेरियम, तो वास्तु के इन नियमों का रखें खास ध्यान

उत्तर और पश्चिम दिशा

वास्तु के अनुसार यह दोशा बहुद शुभ होता है, घर के इस दिशा में पूजा स्थान, बेडरूम, स्विमिंग पूल, बोरिंग होने से घर में कभी वास्तु दोष नहीं होता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >