Vastu Tips: स्वास्तिक बनाते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान

Vastu Tips: आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे है जिनका ध्यान आपको अपने घर या फिर ऑफिस में स्वस्तिक का चिन्ह बनाने से पहले जरूर रखना चाहिए. चलिए जानते हैं.

Vastu Tips for Making Swastik: हमारे हिंदू धर्म में स्वास्तिक चिन्ह का महत्व काफी ज्यादा बताया गया है. कहा जाता है घर या फिर ऑफिस में इसे बनवाना काफी ज्यादा शुभ और सकारात्मक होता है. इसे काफी मंगलकारी माना गया है. स्वास्तिक को भगवान गणेश का प्रतीक माना गया है. कहा जाता है अगर आप किसी भी शुभ काम की शुरुआत करने जा रहे हैं तो ऐसे में उससे पहले आपको एक स्वास्तिक का चिन्ह जरूर बनाना चाहिए. केवल यहीं नहीं, पूजा-पाठ के दौरान के दौरान भी आपको एक स्वास्तिक का चिन्ह जरूर बनाना चाहिए. आज हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जिनका ध्यान आपको रखना चाहिए एक स्वास्तिक का चिन्ह बनाने से पहले. तो चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

इन नियमों का रखें खास ध्यान

  • अगर आप स्वास्तिक का चिन्ह बनाने की सोच रहे हैं तो ऐसे में आपको इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि इसे ऑफिस या घर पूर्व, उत्तर-पूर्व और उत्तर दिशा में बनाएं.
  • अगर आप स्वास्तिक बनाने की सोच रहे हैं तो ऐसे में आपको इस बात का ध्यान रखें कि उसे अष्टधातु या फिर तांबे से बनवाना चाहिए.
  • अगर आप घर पर स्वास्तिक बनवाने की सोच रहे हैं तो उसे सिंदूर से बनवाना शुभ माना जाता है.
  • अगर आपने कहीं पाए स्वास्तिक बनाया है तो उसके आसपास जूते और चप्पल कभी भी उतारकर न रखें.
  • बच्चों के स्टडी रूम में स्वास्तिक के चिन्ह को हमेशा दक्षिण-पश्चिम दिशा में बनवाना चाहिए.
  • अगर आप अपने घर पर पॉजिटिव एनर्जी चाहते हैं तो ऐसे में आपको मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह बनवाना चाहिए.
  • अगर आप अपने तिजोरी में स्वास्तिक का चिन्ह बनवा रहे हैं तो ऐसे में आपको उसे सिंदूर से बनाना चाहिए. ऐसा करना काफी शुभ होता है.

Also Read: Vastu Tips: रात में बेडरूम से बाहर निकाल दें ये चीजें, नहीं तो बुरे फसेंगे आप

Also Read: Vastu Shastra: इस दिशा की तरफ सिर करके सोना हो सकता है हानिकारण, जानें सोने का सही डायरेक्शन

Also Read: Vastu Tips: जीवन में नहीं सताएगी पैसों की कमी, आज ही दक्षिण दिशा में रख दें ये चीजें

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

LifeStyle Trending Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >