Vastu Tips: घर घुसते साथ इन चीजों पर पड़ती है नजर तो हो जाएं सावधान, लग सकता है दोष

Vastu Tips: माना जाता है कि अगर घर पर चीजें वास्तु के हिसाब से न रखी जाए तो इसका घर और परिवार पर काफी बुरा असर पड़ता है.

Vastu Tips: हिन्दू धर्म में वास्तु का अलग ही महत्व है. वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर चीजों को उनकी सही जगह पर न रखा जा तो ऐसे में घर और परिवार का इसपर काफी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. घर-परिवार पर धन से लेकर सेहत तक की समस्याएं आ सकती है. अगर आपका घर-परिवार भी इस समय ऐसी ही किसी समस्या से गुजर रहा है तो कारण हो सकता है कि वास्तु दोष लगा हो. कई बार वास्तु नियमों को नजरअंदाज करने की वजह से भी ऐसा हो जाता है. ऐसे में आपको किसी तरह के किसी वास्तु दोष न लगे इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने वाले हैं जिन्हे आपको अपने घर के एंट्रेंस में या फिर कमरे के अंदर ऐसी जगह पर नहीं रखना चाहिए जहां आपकी नजर सबसे पहले जाती है. तो चलिए जानते हैं.

झाड़ू

बता दें हिन्दू मान्यताओं के अनुसार झाड़ू सिर्फ साफ़ सफाई की वस्तु नहीं है, यह एक तरह से मां लक्ष्मी से भी जुड़ी हुई है. वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको झाड़ू को उस जगह पर कभी नहीं रखना चाहिए जहां दरवाजा खोलते साथ उसपर आपकी नजर न पड़े. झाड़ू को आपको हमेशा एक बेहतर जगह पर छुपा कर रखना चाहिए.

Also Read: Vastu Tips: घर में सुख समृद्धि बनाये रखने के लिए वास्तु के अनुसार रखें चीजें

गैस सिलिंडर

वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों के अनुसार किचन में रखे गए गैस सिलिंडर को भी ऐसी जगह पर नहीं रखना चाहिए जहां दरवाजा खोलते साथ सबसे पहले आपकी नजर उसपर पड़े. कोशिश करें आप उसे ऐसी जगह पर रखें जहां आपकी नजर दरवाजा खोलते साथ उसपर न पड़े. अगर आप इस बात का ध्यान नहीं रखते हैं तो आपको वास्तु दोष भी लग ���कता है.

शू रैक

अक्सर हम घर के बाहर जूतों को रखने के लिए शू रैक रख देते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप ऐसा करते हैं तो यह बिलकुल भी सही नहीं है. अगर आप ऐसा करते है तो आपके घर नेगेटिव एनर्जी प्रवेश कर सकती है.

Also Read: Vastu Tips: सुबह उठकर कभी न देखें ये चीजें, रूठ जाएंगी लक्ष्मी व हो जाएंगे कंगाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >