Vastu Tips: कहीं आप भी तो रात के समय इन 5 चीजों को नहीं रखते खुला? घर में आ सकती है दरिद्रता!

Vastu Tips: हमारे वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों का जिक्र मिलता है जिन्हें हमें रात के समय कभी भी खुले में या फिर लापरवाही से नहीं रखनी चाहिए. मान्यताओं के अनुसार जब आप इन चीजों को खुले में रखते हैं तो इसका काफी बुरा असर आपके जीवन पर पड़ता है.

Vastu Tips: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का महत्व काफी ज्यादा बताया गया है. कहा जाता है किसी भी कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान हमें वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन जरूर करना चाहिए. मान्यताओं के अनुसार जब हम इन नियनों का पालन सही से करते हैं तो इससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है वहीं, इन नियमों को नजरअंदाज करने से जीवन में परेशानियों का आना तय हो जाता है. हमारे वास्तु शास्त्र में घर पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं इस बारे में भी विस्तार से बताया गया है. हमारे वास्तु शास्त्र में उन चीजों का जिक्र किया गया है जिन्हें हमें गलती से भी रात के समय खुले में नहीं रखना चाहिए. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी हर चीज का असर हमारी एनर्जी और किस्मत पर पड़ता है. खासकर रात के समय कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें भूलकर भी खुले में नहीं छोड़ना चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं तो यह न केवल निगेटिव एनर्जी को बुलाती हैं बल्कि पैसों, हेल्थ और रिश्तों पर भी बुरा असर डाल सकती हैं. तो चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

झाड़ू को कभी न छोड़ें खुले में

वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. इसे रात में खुले में या इधर-उधर फेंककर रखना बेहद अशुभ होता है. वास्तु के जानकारों के अनुसार ऐसा करने से घर की बरकत खत्म हो जाती है और धीरे-धीरे पैसों की कमी शुरू हो सकती है. इसलिए रात में हमेशा झाड़ू को सही जगह और ढककर रखना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: क्या सच में सोते समय दरवाजे की तरफ पैर करने से आती है जीवन में मुसीबतें? वास्तु शास्त्र में छिपा है जवाब

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: अगर घर में दिखे ये संकेत तो समझें दरवाजे पर खड़ी है सुख-समृद्धि! जल्द मिलने वाली है खुशहाली और सफलता

बर्तन गंदे न छोड़ें

हम में से बहुत से लोग थकान की वजह से रात में बर्तन धोने की बजाय सिंक में छोड़ देते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के हिसाब से यह आदत निगेटिव एनर्जी को अट्रैक्ट करती है. गंदे बर्तन रातभर घर में रहने से घर में दरिद्रता का वास हो सकता है और हेल्थ पर भी बुरा असर पड़ता है. इसलिए कोशिश करें कि रात को सोने से पहले बर्तनों को साफ जरूर कर दें.

अनाज और खाने की चीज़ें

वास्तु के जानकारों के अनुसार रात के समय अनाज, दूध या कोई भी खाने-पीने की चीजें खुले में नहीं छोड़नी चाहिए. वास्तु के अनुसार ऐसा करने से घर में निगेटिव एनर्जी और बैक्टीरिया एक्टिव हो जाते हैं. इसके अलावा, यह हेल्थ के लिए भी नुकसानदायक होता है. इसलिए हमेशा खाने की चीजें ढककर और सुरक्षित रखनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: किचन में रखी ये 5 चीजें चुपचाप कर रही हैं आपकी तिजोरी खाली, बन रही गरीबी और दरिद्रता का कारण

पानी से भरे बर्तन

वास्तु शास्त्र में पानी को पॉजिटिव एनर्जी का सोर्स माना गया है. लेकिन रात में पानी से भरे बर्तन या बाल्टी खुले में छोड़ने से यह एनर्जी निगेटिव रूप ले सकती है. खासकर सोते समय कमरे में पानी से भरी बाल्टी बिल्कुल न रखें.

पैसे और तिजोरी की चाबी

बहुत से लोग लापरवाही में पर्स या तिजोरी की चाबी रात में कहीं भी रखकर छोड़ देते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से पैसों का नुकसान हो सकता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार रात में पैसे या तिजोरी की चाबी हमेशा सुरक्षित और सही जगह पर ही रखनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: आंगन और बालकनी में रखी ये 5 चीजें रोक रही हैं आपकी तरक्की! क्या आप भी कर रहे हैं इन्हें रखने की गलती

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >