Vastu Tips: आपकी जिंदगी को पूरी तरह से बदल देंगे वास्तु के ये टिप्स, जरूर करें ट्राई

Vastu Tips: आज हम आपको वास्तु शास्त्र में बताये गए कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी जिंदगी को पूरी तरह से बदलकर रख देने की क्षमता रखते हैं. चलिए इनके बारे में जानते हैं.

Vastu Tips for Home: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी ज्यादा होता है. एक तरह से कहा जाए तो यह एक ऐसा विज्ञान है जो सीधे तौर पर हमारे जीवन से जुड़ा हुआ है. जानकारों के अनुसार अगर हम चीजों को वास्तु शास्त्र में बताये गए तरीकों के अनुसार करते हैं तो यह हमारे जीवन में काफी सकारत्मक बदलाव लेकर आते हैं वहीं, जब हम वास्तु शास्त्र को नजरअंदाज कर चीजों को करते हैं तो इसके परिणाम काफी नकारात्मक भी हो सकते हैं. वास्तु शास्त्र में हर तरह की समस्या का हल दिया गया है. आज हम इस आर्टिकल में आपको वास्तु शास्त्र में बताये गए उन उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका अगर आप पालन करते हैं तो आपकी जिंदगी पूरी तरीके से बदल सकती है. तो चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

घर में सकारात्मक ऊर्जा के लिए क्या करें

अगर आप चाहते हैं कि आपको घर पर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे तो ऐसे में आपको हफ्ते में कम से कम एक बार घर को नमक के पानी से पोछा जरूर लगाना चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं तो सभी तरह के वास्तु दोष दूर हो जाते हैं.

Also Read: Vastu Tips for Bedroom: इस दिशा में होना चाहिए बेडरूम, पति-पत्नी के जीवन में होगा सुधार, सुधरेंगे रिलेशनशिप

Also Read: Vastu Tips for Laxmi: बेडरूम में न करें ऐसी गलती, मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज, आती है कंगाली!

Also Read: Vastu Tips: रात के समय अपने कमरे में भूलकर भी न रखें ये चीजें, जानें क्या है कारण

कांच के बोतल में रखें नमक

अगर आप चाहते हैं कि आपके घर और जीवन में धन का प्रवाह बढे तो ऐसे में आपको घर के ईशान कोण में कांच के एक बोतल में नमक डालकर रख देना चाहिए. इससे आपके जीवन में सुख समृद्धि का आगमन होता है.

नल से न टपकने दें पानी

आपको इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि अगर आपके रसोईघर या फिर बाथरूम से पानी टपक रहा है तो उसे जल्द से जल्द ठीक करवा दें. इसे काफी अशुभ मना जाता है क्योंकि नल से पानी टपकने की वजह से आर्थिक नुकसान होने की संभावना रहती है.

इन चीजों को घर पर न रखें

वास्तु शास्त्र की अगर माने तो हमें अपने घर पर कभी भी बंद घड़ी या फिर टूटे हुए शीशे को नहीं रखना चाहिए। अगर आप इन चीजों को घर पर रखते हैं तो इससे नकारात्मकता फैलती है.

Also Read: Vastu Tips : घर के बाहर नजरबट्टू लटकाने से पहले जान लें ये बातें, नहीं तो हो सकता है अपशकुन

Disclaimer: ये टिप्स पुरानी मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >