Vastu Tips for Workspace: क्या आपकी मेहनत के बावजूद काम में मन नहीं लगता है? फोकस बार-बार टूट जाता है और प्रोडक्टिविटी कम महसूस होती है? इसका कारण सिर्फ वर्क स्ट्रेस नहीं, बल्कि आपकी डेस्क का माहौल भी हो सकता है. वास्तु शास्त्र और मॉडर्न साइकोलॉजी दोनों मानते हैं कि वर्क प्लेस पर रखी वस्तुएं सीधे मानसिक ऊर्जा, निर्णय क्षमता और सफलता पर असर डालती हैं. अगर डेस्क पर रखी 3 तरह की चीजें तुरंत हटा देने से फोकस, पॉजिटिविटी और ग्रोथ में बड़ा बदलाव देखा जा सकता है.
Vastu Tips for Workspace: सिर्फ 15 मिनट की डेस्क क्लीनिंग से मिल सकते हैं बड़े फायदे
पहली चीज – टूटी या खराब वस्तुएं
डेस्क पर रखे टूटे पेन, बिना पिन का स्टेपलर, बंद घड़ी या खराब गैजेट्स रुकावट और अधूरेपन का प्रतीक माने जाते हैं. वास्तु के अनुसार ये ग्रोथ और अवसरों के प्रवाह को रोकते हैं. मनोविज्ञान भी बताता है कि ऐसी चीजें दिमाग को अपूर्ण कार्य का संकेत देती हैं. इन्हें तुरंत हटाकर काम करने वाले टूल्स रखें.
दूसरी चीज – पुराने बिल और बेकार कागज़
पुरानी रसीदें, आउटडेटेड नोट्स और अनावश्यक फाइलें डेस्क को भरा हुआ दिखाती हैं, जिससे मानसिक दबाव बढ़ता है. विजुअल क्लटर फोकस घटाता है और स्ट्रेस बढ़ाता है. जरूरी दस्तावेज फाइल करें, बाकी हटा दें.
तीसरी चीज – तनाव बढ़ाने वाली चीजे
पुराने डेडलाइन वाले कैलेंडर, प्रेशर भरे स्टिकी नोट्स या ऐसी सजावट जो नकारात्मक याद दिलाए – ये सब उत्साह कम करते हैं. इनके स्थान पर छोटे पौधे, प्रेरक कोट्स या शांत रंगों की वस्तुएं रखें.
वास्तु शास्त्र साफ और कार्यशील स्थान को ऊर्जा का स्रोत मानता है, जबकि आधुनिक मनोविज्ञान इसे बेहतर ध्यान और क्रिएटिविटी से जोड़ता है. साफ, हल्की और उद्देश्यपूर्ण डेस्क सफलता की दिशा में छोटा लेकिन असरदार कदम साबित हो सकती है.
