Vastu Tips for Wallet: पर्स में भूलकर भी न रखें ये 6 चीजें, वरना लक्ष्मी रूठ जाएंगी, हो जाएंगे कंगाल

Vastu Tips for Wallet: वास्तु दोष की वजह घर की गलत दिशा ही भी बल्कि घर के अंदर रखा सामान और पैसे रखनी वाली जगह भी बन सकती है. पैसे रखनी वाली जगह में से एक है पर्स. पर्स में पैसों के रख रखाव से लेकर उसमें रखें उल्टे सीधे सामान से भी वास्तु दोष लग सकता है.

Vastu Tips for Wallet: ज्योतिष की तरह ही वास्तु शास्त्र का जीवन में बहुत महत्व है. वास्तु के विपरीत चलने पर वास्तु दोष लग जाता है. इससे आर्थिक तंगी, कर्ज और घर में कलह जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

वास्तु दोष की वजह घर की गलत दिशा ही भी बल्कि घर के अंदर रखा सामान और पैसे रखनी वाली जगह भी बन सकती है. पैसे रखनी वाली जगह में से एक है पर्स. पर्स में पैसों के रख रखाव से लेकर उसमें रखें उल्टे सीधे सामान से भी वास्तु दोष लग सकता है.

Also Read: Trigrahi Yog: त्रिग्रही योग से इन 6 राशियों की किस्मत खुलेगी, धन-दौलत की होगी बरसात

अगर आप पर्स में इन 6 चीजों को रखते हैं तो लक्ष्मी आपके द्वार तक नहीं पहुंचतीं. खूब मेहनत करने पर भी पर्स खाली रहता है. बनते काम बिगड़ जाते हैं और व्यक्ति पर कर्ज चढ़ जाता है. तो आइए जानते हैं पर्स में कौन सी चीजें रखने से वास्तु दोष लगता है:

पुराने बिल और फालतू रद्दी व कागज

वास्तु शास्त्र के अनुसार, पर्स में भूलकर भी कोई पुराना बिल और फालतू रद्दी व कागज नहीं रखने चाहिए. इसे धन की देवी मां लक्ष्मी नाराज होती हैं. यह वास्तु दोष की वजह बनता है, जिससे आर्थिक स्थिति खराब होने लगती है. व्यक्ति के पर्स में पैसा भी नहीं टिकता.

किसी भी व्यक्ति की तस्वीर

पर्स में किसी भी व्यक्ति का फोटो नहीं रखना चाहिए. चाहे फिर वह जीवित हो या मृत हो. ऐसा करना वास्तु दोष माना जाता है. वास्तु के हिसाब से पर्स में किसी देवी देवता की तस्वीर भी नहीं रखनी चाहिए. ऐसा अशुभ माना जाता है. ऐसा करने से व्यक्ति के ऊपर कर्ज चढ़ता है.

पैसे को तोड़ मरोड़कर रखना

कुछ लोगों की आदत होती है कि वह पर्स में पैसों को तोड़ मरोड़कर छिपाकर रखते हैं. ऐसा नहीं करना चाहिए. पैसे को सीधे खोलकर पर्स में रखना चाहिए. ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है. वहीं पर्स में पैसे तोड़ मरोड़कर रखने से वास्तु दोष लगता है. व्यक्ति पर आर्थिक संकट बढ़ता है.

चाबी

वास्तु के अनुसार, पर्स में कभी भी चाबी नहीं रखनी चाहिए. पर्स में चाबी रखने से व्यक्ति के जीवन में दरिद्रता प्रवेश होता है. घर में नकारात्मक एनर्जी आती है. इसे बचने के लिए पर्स में भूलकर भी चाबी न रखें.

Also Read: Moon In Scorpio Rashifal: आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे, सिंह और मकर को मिलेगी सफलता

कटे फटे नोट

पर्स में कभी भी कटे फटे नोट नहीं रखने चाहिए. अगर आपके पर्स में कोई कटा फटा नोट है तो उसे बदल दें. साथ ही फटे हुए पर्स का भी इस्तेमाल न करें. इसे मां लक्ष्मी नाराज होती है. पर्स नया और उसके सही नोट रखने चाहिए.

उधार का पैसा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, पर्स में कभी भी उधार का पैसा नहीं रखना चाहिए. माना जाता है कि ऐसा करने से वास्तु दोष लगता है. इसे व्यक्ति पर कर्ज चढ़ता है. उसे आर्थिक रूप से नुकसान भी हो सकता है. तो इन 6 चीजों को पर्स में रखने से वास्तु दोष लगता है और धन की देवी लक्ष्मी रूठ जाती हैं. अगर आप इन चीजों को अपने पर्स से निकाल देंगे तो आपके आर्थिक हालात में सुधार आएगा और आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ

8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >