Vastu Tips: सुखी दांपत्य जीवन के लिए वास्तु के इन नियमों का करें पालन

1 / 1
Vastu Tips: सुखी दांपत्य जीवन के लिए वास्तु के इन नियमों का करें पालन
फुल स्क्रीन में देखें

Vastu Tips

Vastu Tips: वास्तु एक्सपर्ट से जानें कि एक सुखी दांपत्य जीवन के लिए आपको किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र प्राचीन भारत का ऐसा विज्ञान है जो हमारे जीवन में एक काफी अहम भूमिका रखता है. वास्तु के नियमों का अगर सही तरीके से पालन किया जाए तो एक व्यक्ति काफी सुखद जीवन जीने में कामयाब होता है लेकिन अगर इनके विपरीत काम किया जाए तो व्यक्ति को काफी नुकसान हो सकता है. ऐसे में आज जानते हैं बाबा बिमलेश (वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ) से कि नवविवाहित जोड़ों को एक सुखी जीवन जीने के लिए वास्तु के किन नियमों का पालन करना चाहिए.

ऐसी हो बेडरूम की बनावट

वास्तु के नियमों के अनुसार, एक सुखी दांपत्य जीवन जीने के लिए अपने बेडरूम को हमेशा घर के ईशान कोण में बनवाना चाहिए, साथ ही बेडरूम में आपका जो बेड हो वह उत्तर पूर्व दिशा में न हो, अथवा ये आपके और आपके पार्टनर के बीच कलह का कारण बन सकता है.

ऐसा हो बेडरूम में दीवारों का रंग

वास्तु के नियमों के अनुसार,अपने बेडरूम की दीवारों का रंग हमेशा हल्का रखना चाहिए, आप चाहें तो पेस्टल रंगों का भी चुनाव कर सकते हैं, माना जाता है कि इनसे आपके कमरे में एक अच्छी ऊर्जा फैलती है और आपका वैवाहिक जीवन काफी सुखी रहता है.

ऐसा हो आपका किचन

वास्तु के अनुसार, आप अपने किचन की बनावट ऐसी रखें कि जब भी आप खाना बनाएं तो आपका मुख उत्तर दिशा में न हो, कहा जाता है कि यह पति पत्नी में कलेश का कारण बनता है.

Also Read: Viral Video: ये Cute Puppy झटपट कर लेता है सबसे दोस्ती

घर में रखें ये पौधे

वास्तु शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की नई नई शादी हुई हो उन्हें अपने घर में छोटे पौधों को रखना चाहिए, आप चाहें तो मनी प्लांट, बैंबू प्लांट जैसे प्लांट्स लगा सकते हैं. खास तौर पर अपने घर में कांटे वाले पौधों को लगाने से बचें क्योंकि इनसे एक नकारात्मक ऊर्जा फैलती है.

Also Read: Relationship Tips: कहीं आप भी एक टॉक्सिक और अनहेल्दी रिलेशनशिप में तो नहीं? ऐसे लगाएं पता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >