Vastu Tips: दिवाली से पहले जरूर घर ले आएं ये शुभ चीजें, धन-समृद्धि के साथ खुशियों से भर जाएगा घर

Vastu Tips: आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आपको इस दिवाली से पहले खरीद लेना चाहिए. जब आप इन चीजों को खरीदकर अपने घर ले आते हैं तो सिर्फ घर की सुंदरता नहीं बढ़ती है बल्कि आपको मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी मिलता है और सुख-समृद्धि में वृद्धि भी होती है.

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी ज्यादा बताया गया है. कहा जाता है अगर किसी भी कार्य को करने से पहले यह फिर करने के दौरान इसमें बताये गए नियमों का सही से पालन किया जाए तो इसका काफी पॉजिटिव असर हमारे जीवन पर पड़ता है. वहीं, इसमें बताये गए नियमों को अनदेखा करने से विपरीत परिणाम भी झेलने पड़ जाते हैं. कुछ ही दिनों में दिवाली का त्यौहार आने वाला है और ऐसे में हमारे वास्तु शास्त्र में इससे जुड़े भी कुछ खास नियम बताये गए हैं. वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों का जिक्र मिलता है जिन्हें अगर हम दिवाली से पहले खरीदकर अपने घर ले आएं तो इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं जिससे घर पर धन-समृद्धि की बढ़ोतरी होने लगती है और साथ ही जीवन भी पूरी तरह से बदल जाता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं शुभ चीजों के बारे में बता रहे हैं. चलिए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से.

दिवाली से पहले घर लाएं लक्ष्मी गणेश की मूर्ति

वास्तु के जानकारों के अनुसार आपको दिवाली से पहले मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्ति खरीदनी चाहिए. इसके पीछे मुख्य कारण यह भी है कि मां लक्ष्मी को धन-वैभव के साथ ही सुख-समृद्धि की देवी माना जाता है. वहीं, भगवान भगवान गणेश को ज्ञान, बुद्धि और समृद्धि का देवता माना जाता है.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: करवा चौथ पर चांद देखने से पहले जरूर कर लें ये 5 काम, घर में बढ़ेगी सुख-शांति और उपवास का भी मिलेगा फल

यह भी पढ़ें: Vastu Tips for Diwali: दिवाली से पहले इन चीजों को घर से बाहर न निकालना हो सकता है आपके लिए हानिकारक, समय रहते जान लेने में भलाई

दिवाली से पहले नारियल खरीदना भी शुभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार दिवाली से पहले नारियल खरीदकर लाना भी काफी ज्यादा शुभ होता है. नारियल को काफी ज्यादा शुभ माना जाता है जिस वजह से पूजा के दौरान भी इसका इस्तेमाल किया जाता है. अगर आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको दिवाली से पहले नारियल जरूर खरीदना चाहिए.

खुशहाली लाने के लिए लाफिंग बुद्धा

अगर आप इस दिवाली अपने घर और जीवन को खुशियों से भरना चाहते हैं तो आपको लाफिंग बुद्धा खरीदना चाहिए. इसे आप अपने ऑफिस डेस्क में भी रख सकते हैं. आप अगर चाहें तो इसे तोहफे के रूप में भी किसी को दे सकते हैं.

सुख-समृद्धि के लिए खरीदें कछुआ

वास्तु के जानकारों के अनुसार आपको दिवाली से पहले कछुआ खरीदकर अपने घर जरूर लाना चाहिए. घर पर रखा धातु का कछुआ सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी करता है और साथ ही घर देखने में भी खूबसूरत लगता है. कछुए को आप अगर चाहें तो अपने ऑफिस के डेस्क पर भी रख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: अगर घर में दिखे ये संकेत तो समझें दरवाजे पर खड़ी है सुख-समृद्धि! जल्द मिलने वाली है खुशहाली और सफलता

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >