Valentine’s Day Special Red Velvet Cake: वैलेंटाइन डे प्यार, अपनापन और खास पलों का त्योहार है. इस दिन लोग अपने दिल की बात मीठे और यादगार तरीकों से जाहिर करना चाहते हैं. ऐसे में रेड वेलवेट केक वैलेंटाइन डे के लिए सबसे परफेक्ट डेजर्ट माना जाता है. इसका गहरा लाल रंग प्रेम और रोमांस का प्रतीक है, वहीं इसका सॉफ्ट टेक्सचर और क्रीमी स्वाद हर रिश्ते में मिठास घोल देता है. अगर आप इस वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर को कुछ स्पेशल और दिल से बनाया हुआ सरप्राइज देना चाहते हैं, तो घर पर बना रेड वेलवेट केक आपके प्यार को खूबसूरती से बयां कर सकता है.
रेड वेलवेट केक बनाने के लिए सामग्री
- मैदा – 1½ कप
- पिसी हुई चीनी – 1 कप
- कोको पाउडर – 1 टेबलस्पून
- बेकिंग सोडा – 1 टीस्पून
- बेकिंग पाउडर – ½ टीस्पून
- नमक – एक चुटकी
- दूध – 1 कप
- रिफाइंड तेल – ½ कप
- वनीला एसेंस – 1 टीस्पून
- सिरका या नींबू का रस – 1 टेबलस्पून
- रेड फूड कलर – 1 टीस्पून
क्रीम चीज फ्रॉस्टिंग के लिए:
- फ्रेश क्रीम – 1 कप
- क्रीम चीज – ½ कप
- पिसी चीनी – ½ कप
- वनीला एसेंस – ½ टीस्पून
कैसे करते हैं इसे तैयार
केक बैटर तैयार करें
एक बड़े बाउल में मैदा, कोको पाउडर, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और नमक छान लें. दूसरे बाउल में दूध, तेल, चीनी और वनीला एसेंस को अच्छे से मिलाएं. अब इसमें रेड फूड कलर डालें और अच्छे से मिक्स करें. अब धीरे-धीरे सूखी सामग्री को गीली सामग्री में मिलाएं. अंत में सिरका डालकर हल्के हाथ से फोल्ड करें.
केक बेक करें
ओवन को 180°C पर प्रीहीट करें. ग्रीस की हुई केक टिन में बैटर डालें और 30–35 मिनट तक बेक करें. टूथपिक डालकर चेक करें, अगर साफ निकले तो केक तैयार है. केक को पूरी तरह ठंडा होने दें.
फ्रॉस्टिंग तैयार करें
एक बाउल में फ्रेश क्रीम को अच्छे से फेंटें. अब इसमें क्रीम चीज, पिसी चीनी और वनीला एसेंस डालकर स्मूद और क्रीमी होने तक फेंटें.
केक सजाएं
ठंडे केक को बीच से काटें. एक लेयर पर क्रीम लगाएं, ऊपर से दूसरी लेयर रखें और चारों तरफ क्रीम से कोट करें. चाहें तो ऊपर से रेड वेलवेट क्रम्ब्स या हार्ट शेप स्प्रिंकल्स से सजाएं.
यह भी पढ़ें: Valentine’s Week List 2026: कब से शुरू हो रहा है वैलेंटाइन वीक?
