Chocolate Coated Strawberries: वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर को खुश करने के लिए लोग कई चीजें प्लान करते है जिससे उनके लिए ये दिन यादगार बन जायें. अगर आप अपने पार्टनर को कुछ अलग गिफ्ट देना चाहते हैं, तो चॉकलेट कोटेड स्ट्रॉबेरी जरूर ट्राइ करें. विदेशों में यह डेजर्ट बेहद पॉपुलर है और अब इंडिया में भी कपल्स के बीच तेजी से ट्रेंड कर रहा है.
खास बात यह है कि यह दिखने में प्रीमियम लगता है, लेकिन घर पर बेहद आसानी से तैयार किया जा सकता है. स्वीट स्ट्रॉबेरी और स्मूद चॉकलेट का कॉम्बिनेशन इसे सुपर रोमांटिक ट्रीट बना देता है. यह रेसिपी बिना बेकिंग, कम सामग्री और कम समय में बन जाती है. आप इसे रोमांटिक डिनर डेजर्ट के रूप में सर्व कर सकते हैं.
चॉकलेट कोटेड स्ट्रॉबेरी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
- ताजी फ्रेश स्ट्रॉबेरी – 200 ग्राम
- डार्क या मिल्क चॉकलेट – 150 ग्राम
- व्हाइट चॉकलेट (डेकोरेशन के लिए) – 50 ग्राम (वैकल्पिक)
- स्प्रिंकल्स / ड्राई फ्रूट क्रश – सजाने के लिए
चॉकलेट कोटेड स्ट्रॉबेरी कैसे बनाएं? (Chocolate Coated Strawberries Recipe)
- सबसे पहले स्ट्रॉबेरी को धोकर अच्छी तरह सुखा लें. ध्यान रखें कि उन पर पानी बिल्कुल न रहे.
- चॉकलेट को छोटे टुकड़ों में तोड़कर डबल बॉयलर या माइक्रोवेव में पिघला लें.
- अब हर स्ट्रॉबेरी को डंठल से पकड़कर पिघली चॉकलेट में डुबोएं.
- चॉकलेट कोटेड स्ट्रॉबेरी को बटर पेपर लगी ट्रे पर रख दें.
- ऊपर से स्प्रिंकल्स या ड्राई फ्रूट क्रश छिड़क दें.
- चाहें तो व्हाइट चॉकलेट पिघलाकर ऊपर से डिजाइन भी बना सकते हैं.
- ट्रे को 20-30 मिनट के लिए फ्रिज में रखें ताकि चॉकलेट सेट हो जाए.
यह भी पढ़ें: वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को करें इंप्रेस घर पर बनाएं सॉफ्ट एंड चॉकलेटी वाफल्स
