Home Remedies For Underarm Odor: अंडरआर्म की बदबू से परेशान हैं? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और पाएं ताजगी पूरे दिन

Home Remedies For Underarm Odor: अंडरआर्म से आने वाली बदबू एक आम समस्या है, लेकिन इसे घर पर कुछ आसान और नेचुरल उपाय अपनाकर आसानी से कम किया जा सकता है. नींबू, बेकिंग सोडा, एलोवेरा और फिटकरी जैसे घरेलू नुस्खे बैक्टीरिया को रोकते हैं और पसीने की बदबू से छुटकारा दिलाते हैं. सही सफाई और रोजमर्रा की आदतों से अंडरआर्म ताजा और खुशबूदार बनी रहती है.

Home Remedies For Underarm Odor: अंडरआर्म से बदबू आना बहुत आम समस्या है, जिससे लड़कियां ही नहीं बल्कि लड़के भी परेशान रहते हैं. ज्यादा पसीना आना, ठीक से सफाई न होना या टाइट कपड़े पहनना इसकी मुख्य वजह हो सकती है. जब पसीना त्वचा पर जमा हो जाता है, तो उसमें बैक्टीरिया पनपने लगते हैं और बदबू आने लगती है. कई बार महंगे डियोड्रेंट भी इस समस्या को पूरी तरह खत्म नहीं कर पाते. ऐसे में कुछ आसान और घरेलू उपाय अपनाकर अंडरआर्म की बदबू को नेचुरल तरीके से कम किया जा सकता है, वो भी बिना किसी साइड इफेक्ट के.

अंडरआर्म से आने वाली बदबू दूर करने के घरेलू उपाय

नींबू का इस्तेमाल करें

नींबू में नैचुरल क्लीनिंग गुण होते हैं.  नहाने से पहले आधा नींबू अंडरआर्म पर हल्के हाथ से रगड़ें और 5 मिनट बाद धो लें.

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा पसीने की बदबू सोख लेता है. थोड़ा सा बेकिंग सोडा पानी में मिलाकर अंडरआर्म पर लगाएं, सूखने दें और धो लें.

गुलाब जल लगाएं

गुलाब जल ठंडक देता है और बदबू कम करता है. कॉटन में गुलाब जल लेकर अंडरआर्म साफ करें.

एलोवेरा जेल

एलोवेरा बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकता है. रात में सोने से पहले थोड़ा सा एलोवेरा जेल लगा लें.

फिटकरी का पानी

फिटकरी बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करती है. फिटकरी को पानी में घोलकर अंडरआर्म पर लगाएं.

यह भी पढ़ें: Homemade Lip Balm For Winter: सर्दियों में होंठों को फटने से बचाएं, घर पर बनाएं नेचुरल लिप बाम

यह भी पढ़ें: Winter Special Face Mask: सर्दियों में न करें खर्च, घर पर तैयार करें विंटर स्पेशल दूध और हल्दी का नेचुरल फेस मास्क

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prerna

मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >