गर्मियों में ठंडा-ठंडा शेक मिल जाए तो मजा आ जाता है. अगर आप भी घर पर बच्चों से लेकर बड़ों के लिए शेक बनाने की रेसिपी खोज रहे हैं तो इस आर्टिकल से कुछ टेस्टी शेक रेसिपी आइडियाज ले सकते हैं. यहां दी गई शेक रेसिपी को आप घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं.
स्ट्रॉबेरी शेक बनाएं
आप स्ट्रॉबेरी से स्ट्रॉबेरी शेक बना सकते हैं. ये पीने में बहुत बहुत फ्रेश और टेस्टी होता है. इसे बनाने के लिए आप स्ट्रॉबेरी, दूध, चीनी और बर्फ डालकर मिक्सी में ब्लेंड करें. फिर ऊपर से स्ट्रॉबेरी पीस डालकर सर्व करें.
केला शेक ट्राई करें
केला शेक बनाना बहुत आसान है. अगर आपके भी घर पर रखें केले खराब हो रहे हैं तो इस शेक को जरूर ट्राई करें. इसे बनाने के लिए आप पके केले लें. अब केला, ठंडा दूध, चीनी और बर्फ के टुकड़े मिक्सर जार में डालकर अच्छे से ब्लेंड कर लें. इसके ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर ठंडा सर्व करें.
बच्चों के लिए चॉकलेट शेक
चॉकलेट का नाम सुनकर बच्चे बहुत खुश हो जाते हैं ऐसे में अगर उन्हें चॉकलेट शेक मिल जाए तो पीना बहुत पसंद करते हैं. इसे बनाने के लिए आप दूध, चॉकलेट सिरप, चीनी और बर्फ डालकर मिक्सी में हल्का ब्लेंड करें. अब आप इसे एक गिलास में निकालकर ऊपर से चॉकलेट चिप्स डालकर सर्व करें.
ड्राई फ्रूट शेक तैयार करें
ड्राई फ्रूट शेक बच्चों से लेकर बड़ों को सर्व करने के लिए बेस्ट ऑप्शन है. इसे बनाना भी बहुत आसान है और बनाने में जो चीज इस्तेमाल होती हैं वो घर पर आसानी से मिल जाती हैं. इसे बनाने के लिए सबसे पहले बादाम, काजू और किशमिश को रातभर पानी में भिगो दें. सुबह मिक्सी जार में भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें, फिर इसमें ठंडा दूध, शहद (या स्वादानुसार चीनी) और बर्फ के टुकड़े डालें. अब सबको अच्छे से ब्लेंड कर लें जब तक शेक स्मूद और क्रीमी न हो जाए. अब इसे आप एक गिलास में निकालकर ड्राई फ्रूट से सजाकर ठंडा-ठंडा सर्व करें.
यह भी पढ़ें: आसानी से हटाएं बैंगन की कड़वाहट, अपनाएं शेफ पंकज भदौरिया का तरीका
यह भी पढ़ें: Moong Palak Appe: ब्रेकफास्ट के लिए आसानी से तैयार करें मूंग पालक अप्पे, नोट करें स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी
