Zero Oil Chilli Pickle Recipe: तेल के बिना भी बनेगा चटपटा मिर्च का अचार, जानिए आसान घरेलू तरीका

Zero Oil Chilli Pickle Recipe: बिना तेल के मिर्च का अचार बनाना बहुत आसान है और यह स्वाद में भी बेहद चटपटा होता है. कम सामग्री और सरल तरीके से तैयार होने वाला यह अचार हर गृहिणी के लिए एक परफेक्ट देसी नुस्खा है.

Zero Oil Chilli Pickle Recipe: हर कोई खाने के साथ कुछ ऐसा चटपटा खाना चाहता है जो कि उसके पूरे खाने का स्वाद बदल दें. खाने में अगर कोई भी ऐसी चीज जोड़ी जाए जो कि खानेका स्वाद दोगुना कर दें. इसे बनाने के लिए लोग सोचते हैं कि ज्यादा मेहनत लगेगी या फिर इसे बनने में ज्यादा समय लगेगा.अगर आप तेल वाला अचार नहीं खाना चाहते या कम तेल वाला अचार पसंद करते हैं, तो यह बिना तेल का मिर्च का अचार आपके लिए बहुत बढ़िया है. इसे बनाना बहुत आसान है और इसमें ज्यादा सामान भी नहीं लगता. स्वाद में यह चटपटा और खट्टा-तीखा होता है.

बिना तेल आचार बनाने के लिए सामग्री

  • 250 ग्राम हरी मिर्च
  • 2 चम्मच नमक (स्वाद अनुसार)
  • 2 चम्मच राई (सरसों) दरदरी पिसी
  • 1 चम्मच सौंफ पिसी हुई
  • ½ चम्मच हल्दी
  • ½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर (वैकल्पिक)
  • 2 बड़े नींबू का रस या 2 चम्मच सिरका

कैसे तैयार करते हैं आचार 

  1. सबसे पहले हरी मिर्च को अच्छे से धोकर पूरी तरह सुखा लें. पानी बिल्कुल नहीं रहना चाहिए.
  2. अब मिर्च के डंठल काटकर लंबाई में बीच से चीरा लगा दें.
  3. एक सूखे बर्तन में नमक, राई, सौंफ, हल्दी और लाल मिर्च डालकर मिला लें.
  4. इस मसाले को मिर्च के अंदर और बाहर अच्छी तरह लगा दें.
  5. अब ऊपर से नींबू का रस या सिरका डालकर अच्छे से मिलाएं.
  6. अचार को कांच के साफ और सूखे जार में भर दें.
  7. जार को 2–3 दिन धूप में रखें, रोज़ एक बार हिला दें.
  8. 3–4 दिन में मिर्च नरम हो जाएगी और अचार खाने लायक बन जाएगा.

यह भी पढ़ें: Pickle Recipe: दादी नानी के अंदाज में घर पर बनाएं मिर्च लहसुन का अचार, जानें आसान विधि

यह भी पढ़ें: Vegetable Pickles: अब हर मौसम में बनाएं लाजवाब मिक्स अचार, जानें आसान तरीका 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prerna

मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >