परिवार के साथ एंजॉय करें गरमा-गरम दही पराठा, शेफ पंकज भदौरिया ने बताई रेसिपी

नाश्ते में वही आलू-गोभी के पराठों से हटकर कुछ नया और लाजवाब आजमाना चाहते हैं तो दही के पराठे को जरूर ट्राई करें. दही के पराठे की रेसिपी को शेफ पंकज भदौरिया ने इंस्टाग्राम हैंडल @masterchefpankajbhadouria पर शेयर किया है.

सुबह के नाश्ते में आप भी नए-नए फ्लेवर के पराठे ट्राई करने के शौकीन हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है. इस आर्टिकल में आप दही का पराठा बनाने की रेसिपी के बारे में जान पाएंगे. इस पराठे को बनाने के लिए आपको स्टफिंग भी तैयार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसे आप अपनी पसंदीदा सब्जी के साथ सर्व करें. आप भी दही का पराठा बनाना चाहते हैं तो शेफ पंकज भदौरिया का तरीका जान लीजिए.

दही के पराठे बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • ताजा दही- आधा कप
  • दूध- आधा कप 
  • मैदा- 2 कप 
  • नमक- स्वादानुसार
  • चीनी- आधा चम्मच
  • तेल- 1 चम्मच 
  • कॉर्नफ्लार- एक चौथाई कप 
  • तेल- एक चौथाई कप 
  • हरा प्याज
  • चिली फ्लेक्स

दही के पराठे को कैसे तैयार करें?

  • दही के पराठे बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में दही को लें. इसमें आप दूध को मिला दें. फिर इसमें आप चीनी और नमक को मिला दें. सभी चीजों को अच्छे से मिला लें. 
  • अब आप इस मिश्रण में मैदा को डाल दें और अच्छे से मिला लें. अब आप इसमें एक चम्मच तेल डालकर अच्छे से गूंथ लें. 
  • इसके बाद आप डो को 30 मिनट के लिए ढककर रख दें. 
  • अब आप एक बर्तन में कॉर्नफ्लोर को लें और इसमें एक चौथाई कप तेल को डालकर मिला लें. 
  • डो को आप बराबर हिस्से में बांट लें. एक हिस्से को लें और लोई बनाकर गोल बेल लें. इसके ऊपर आप कॉर्नफ्लोर और तेल के मिश्रण को फैला दें. 
  • अब चाकू की मदद से आप रोटी के बीच में जगह छोड़ते हुए अंदर की तरफ से बाहर किनारों तक कट लगा लें. बराबर दूरी पर 6-8 कट कर लें.
  • अब इसके ऊपर आप बारीक कटा हुआ हरा प्याज और चिली फ्लेक्स को डाल दें. अब आप लेयर्स को फोल्ड करें. एक के ऊपर एक लेयर डालते जाएं और इसे हाथों से गोल कर लें. डो के सारे हिस्से को ऐसे ही तैयार कर लें. इसे आप 10 मिनट के लिए ढककर रख दें. 
  • अब लोई लेकर गोल बेल लें. पराठे को तवे पर डालें और दोनों तरफ से पका लें. घी या तेल लगाकर आप इसे क्रिस्पी होने तक सेंक लें. पराठा को तवे से निकाल कर अंदर की तरफ क्रश कर लें. 

यह भी पढ़ें: Moong Palak Appe: ब्रेकफास्ट के लिए आसानी से तैयार करें मूंग पालक अप्पे, नोट करें स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी

यह भी पढ़ें: बाजार से लाना भूल जाएंगे, ट्राई करें ये चिप्स रेसिपी आइडियाज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >