Trending Mehndi Designs: शादी सीजन में अपने लुक पर लगाना चाहती हैं चार चांद, तो ये हैं आप के लिए कुछ यूनीक मेहंदी डिजाइन

Trending Mehndi Designs: इस वेडिंग सीजन को बनाएं खास इन बेहतरीन और यूनिक मेहंदी डिजाइंस के साथ.

Trending Mehndi Designs: अगर आप भी इस साल दुल्हन बनने वाली हैं या किसी खास की शादी अटेंड करने वाली हैं और उस शादी में अपने लुक को एक बेहतरीन में डिजाइन के साथ एक खूबसूरत सा टच देना चाहती हैं, तो ये हैं आप के लिए कुछ बिल्कुल ही ट्रेंडी और यूनीक मेहंदी डिजाइन.

दूल्हा-दुल्हन की तस्वीर वाली मेहंदी

अगर आप इस साल दुल्हन बनने वाली हैं तो आप अपने हाथ में ऐसी दूल्हा दुल्हन के तस्वीर वाली मेहंदी लगवा सकती हैं, ये दिखने में बेहद ही खूबसूरत लगती है.

पैरों के लिए मेहंदी डिजाइन

हाथों के लिए ब्राइडल मेहंदी डिजाइन काफी मिल जाते हैं पर पैरों में लगाने के लिए डिजाइन बहुत ही कम पसंद आते हैं ऐसे में आप अपने पैरों के लिए इस डिजाइन को लगवा सकती हैं.

सिम्पल डिजाइन वाली मेहंदी

अगर आप ऑफिस या बाहरी काम-काजों में व्यस्त रहती हैं जिस कारण आप चाहती हैं कि आपकी मेहंदी हाथों पर ज्यादा भरी-भरी न दिखे लेकिन सिम्पल और यूनीक लगे तो ऐसे में आप ये डिजाइन बनवा सकती हैं जिसमें आपका समय भी कम लगेगा.

मोर वाली मेहंदी डिजाइन

अगर आप अपनी मेहंदी को शानदार दिखाना चाहती हैं तो आप ये डिजाइन लगवा सकती हैं. इसमें आपको मोर का डिजाइन दिखेगा जो काफी अद्भुत तरीके से बना हुआ हैं. इसे लगवाने के लिए 10-15 मिनट का समय लगेगा.

ब्राइडल मेहंदी

अगर आपकी शादी जल्द ही होने वाली हैं और आप खोज रहीं हैं स्पेशल ब्राइडल मेहंदी डिजाइन तो आप इस डिजाइन को लगवा सकती हैं जो बहुत ही मनमोहक और आकर्षित दिखेंगे.

फ्लोरल मेहंदी डिजाइन

अगर आपको अपनी मेहंदी के लिए कोई सिंपल सी डिजाइन की तलाश है तो आप इस फ्लोरल डिजाइन को लगवा सकती हैं जिससे आपकी हथेलियां काफी सुंदर दिखेंगी.

मंडला मेहंदी

अगर आप इस साल दुल्हन बनने वाली हैं तो आप अपने हाथ में ऐसी दूल्हा दुल्हन के तस्वीर वाली मेहंदी लगवा सकती हैं, ये दिखने में बेहद ही खूबसूरत लगती है. इन्पुट- शाम्भवी सिन्हा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >