Tomato Launji Recipe: टमाटर लौंजी का स्वाद ऐसा, जिसे चखने के बाद खुद को भी भूल जाएंगे आप

Tomato Launji Recipe : टमाटर लौंजी न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि यह बहुत जल्दी तैयार भी हो जाती है.

Tomato Launji Recipe: अगर आप भी घर में कुछ जल्दी और स्वादिष्ट बनाने का सोच रहे हैं तो टमाटर लौंजी एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है. यह रेसिपी न केवल स्वाद में लाजवाब है बल्कि इसे बनाने में भी बहुत कम समय लगता है. 10 मिनट में तैयार होने वाली इस टमाटर लौंजी को एक बार खा लेंगे तो उंगलियां चाटते रह जाएंगे. इस स्वादिष्ट डिश को बनाने के लिए किसी भारी सब्जी की जरूरत भी नहीं पड़ती. तो आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि और इसके स्वाद का क्या राज है.

सामग्री

  • 5-6 टमाटर, बारीक कटे हुए
  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • 1 चम्मच जीरा
  • 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/4 चम्मच गरम मसाला
  • 1 चम्मच चीनी (स्वाद अनुसार)
  • नमक स्वाद अनुसार
  • हरा धनिया, सजाने के लिए

विधि

  • एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालें.
  • जीरा चटकने के बाद उसमें बारीक कटे हुए टमाटर डालें और अच्छे से मिला लें.
  • अब इसमें हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से भूनें.
  • जब टमाटर नरम हो जाएं, तो इसमें चीनी और नमक डालकर मिश्रण को अच्छे से पकने दें.
  • अब इसमें गरम मसाला डालकर अच्छे से मिला लें और 2 मिनट के लिए पकने दें.
  • आपके स्वादिष्ट टमाटर लौंजी तैयार है.इसे हरे धनिए से सजाएं और रोटी, पराठे, या फिर चावल के साथ सर्व करें.

Also Read : आंवला का मुरब्बा ठंड में सेहत के लिए वरदान, जानें फायदे और बनाने की रेसिपी

Also Read : Dhokla recipe : नाश्ते के लिये परफेक्ट है स्वादिष्ट और स्पंजी ढोकला, यहां जानें बनाने की आसान रेसिपी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >