अब अनानास काटना नहीं होगा मुश्किल, अपनाएं ये आसान टिप्स

अनानास खाना बहुत से लोगों को पसंद है, लेकिन जब बात आती है इसे काटने की तो बहुत मुश्किल लगता है. आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लाए है जिसे फॉलो करके आसानी से आप अनानास काट सकते हैं.

पाइनएप्पल यानी अनानास ये एक ऐसा फल है जिसे काटना कई लोगों को बहुत मुश्किल लगता है. इसके मोटी छिलके, नुकीले पत्ते और अंदर के मजबूत हिस्से को समझ नहीं आता कैसे काटा जाए? कई बार गलत तरीके से काटने पर अनानास आधा बर्बाद और खराब हो जाता है. ऐसे में अगर आप सही तरीका अपनाएं, तो पाइनएप्पल काटना एकदम आसान हो सकता है. आज हम आपको सही स्टेप्स और सही तरीके से अनानास काटने के जरूरी टिप्स बताएंगे जिसे इस्तेमाल करके आसानी से आप किसी भी शेप में अनानास काटकर खा सकते हैं. 

काटने के पहले की तैयारी 

अनानास काटने से पहले कुछ जरूरी तैयारी करना बहुत जरूरी है. इसके लिए आप तेज चाकू, मजबूत कटिंग बोर्ड का इस्तेमाल करें. इसके बाद आप पाइनएप्पल को साफ पानी से धो लें. 

पाइनएप्पल का ऊपर और नीचे का हिस्सा काटें

सबसे पहले पाइनएप्पल को सीधा रखें और इसकी ऊपरी पत्तों वाला भाग काट दें. फिर नीचे का छोटा हिस्सा भी काट दें. 

छिलका हटाए

अब ऊपर से नीचे की ओर ले जाते चाकू चलाते हुए छिलका निकालें. ध्यान रखें कि पाइनएप्पल का ज्यादा गूदा बर्बाद न हो. 

काले दाग (आंखें) निकालें

छिलका हटाने के बाद पाइनएप्पल के छोटे-छोटे काले दाग दिखेंगे. इसे आप V-शेप में कट बनाकर निकाल दें. 

बीच का मजबूत भाग हटाएं

पाइनएप्पल को बीच से दो हिस्सों में काटें. अब दोनों हिस्सों को फिर से काटकर बीच का सख्त भाग पूरी तरह निकाल दें.

अपनी पसंद के अनुसार काटें 

अब पाइनएप्पल को आप अपने पसंद के अनुसार काटें. जैसे – स्लाइस, क्यूब्स, स्ट्रिप्स और भी कई शेप. 

टिप्स (Safety Tips)

हमेशा तेज चाकू का इस्तेमाल करें. फिसलने से बचाने के लिए नीचे कपड़ा रखें. हमेशा कटिंग बोर्ड बराबर में रखें. हाथ गीला न होने दें. 

यह भी पढ़ें- How To Store Vegetables In Fridge: अब हफ्तों तक नहीं होंगी सब्जियां खराब, फ्रिज में ऐसे करें स्टोर, रहेगी ताजगी बरकरार 

यह भी पढ़ें- Food Storage Tips At Home: अब बना हुआ खाना नहीं होगा खराब, सब्जी हो या दाल नहीं पड़ेंगे कीड़े, बस अपनाएं ये आसान टिप्स 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >