इस होली बनाएं कुछ नया - थंडाई फ्लेवर मिल्क केक रेसिपी, शेफ Kunal Kapoor की किचन से

होली के मौके पर कुछ खास मिठाई बनाना चाहते हैं तो जानिए मशहूर शेफ कुनाल कपूर की बताई होली स्पेशल थंडाई मिल्क केक रेसिपी, जिसमें थंडाई के शानदार फ्लेवर के साथ मिल्क केक का परफेक्ट स्वाद मिलता है

Thandai Milk Cake Recipe By Chef Kunal Kapur: होली के स्पेशल मौके पर अगर आप कुछ नया और यूनिक रेसिपी बनाना चाहते है तो पॉपुलर शेफ कुणाल कपूर ने इस होली आपके लिए एक खास रेसिपी शेयर की है – होली स्पेशल थंडाई मिल्क केक की रेसिपी.

होली स्पेशल थंडाई मिल्क केक की रेसिपी खुशबूदार, क्रीमी और हल्की मसालों की महक से भरपूर होती है. इसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं और इससे मेहमानों को भी कुछ नया स्वाद चखाने का मौका मिलता है. यहां से नोट करें होली स्पेशल थंडाई मिल्क केक की आसान रेसिपी

होली स्पेशल थंडाई मिल्क केक बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

थंडाई मिल्क केक
  • 1 लीटर फुल क्रीम दूध
  • 1 कप चीनी
  • 2 बड़े चम्मच थंडाई पाउडर
  • 2 बड़े चम्मच दूध पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच घी
  • बादाम और पिस्ता (गार्निश के लिए)
  • कुछ केसर के धागे

होली स्पेशल थंडाई मिल्क केक रेसिपी (Holi Special Thandai Milk Cake Recipe By Chef Kunal Kapur)

सबसे पहले एक भारी तले की कड़ाही में दूध डालकर मीडियम फ्लेम पर उबालें.  दूध को लगातार चलाते रहें ताकि वह तले में लगे नहीं. जब दूध थोड़ा गाढ़ा होने लगे तो इसमें दूध पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं.

अब इसमें थंडाई पाउडर और चीनी डालें और मिक्स्चर लगातार चलाते रहें. धीरे-धीरे दूध और गाढ़ा होकर दानेदार टेक्सचर लेने लगेगा, जो मिल्क केक की खास पहचान है.

जब मिक्स्चर गाढ़ा होकर पैन छोड़ने लगे तो इसमें इलायची पाउडर और थोड़ा सा घी डालकर मिलाएं.  अब इस मिक्स्चर को घी लगी ट्रे में फैलाएं और ऊपर से केसर, बादाम और पिस्ता डाल दें.

करीब 1–2 घंटे ठंडा होने के बाद इसे मनचाहे टुकड़ों में काट लें.

होली के मौके पर ठंडे या हल्के गुनगुने थंडाई मिल्क केक को सर्व करें. इसका खुशबूदार स्वाद त्योहार की मिठास को और भी बढ़ा देता है और हर किसी को जरूर पसंद आता है.

यह भी पढ़ें: होली पर बनाएं गुजरात का फेमस केसर श्रीखंड, शेफ आनल कोटक ने बताई रेसिपी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >