डिनर में ट्राई करना है कुछ अलग, तो बनाएं स्वादिष्ट उड़द दाल पीठा

Urad Dal Pitha: चावल के आटे और उड़द दाल का इस्तेमाल करके तैयार करें ये मजेदार पीठा. उड़द दाल पीठा को आप सब्जी या चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं.

Urad Dal Pitha: डिनर में आप भी कुछ अलग डिश ट्राई करना चाहते हैं तो पीठा बना सकते हैं. आप उड़द दाल पीठा बना सकते हैं. अगर आप कम तेल का इस्तेमाल करके स्वादिष्ट डिश बनाना चाहते हैं तो उड़द दाल पीठा एक अच्छा ऑप्शन है. आइए जानते हैं उड़द दाल पीठा बनाने का तरीका. 

उड़द दाल पीठा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • उड़द दाल- 1 कप 
  • चावल का आटा- 2 कप 
  • पानी- 1 कप 
  • अदरक- 1 छोटा टुकड़ा 
  • जीरा- 1 चम्मच 
  • काली मिर्च- 1 चम्मच 
  • हरी मिर्च -1
  • लहसुन की कलियां- 3-4 
  • हल्दी- आधा छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार 
  • धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच बारीक कटी हुई 
  • हींग- आधा छोटा चम्मच

उड़द दाल पीठा को कैसे तैयार करें?

  • उड़द दाल पीठा बनाने के लिए आप सबसे पहले आप उड़द दाल को अच्छे से साफ कर लें. इसे आप 2 से 3 घंटे के लिए भिगो दें. 
  • पानी हटाकर दाल को मिक्सी जार में डाल दें. इसे आप दरदरा पीस लें. 
  • अब मिक्सी जार में अदरक, जीरा, काली मिर्च, लहसुन की कलियां और हरी मिर्च को डालकर पीस लें. 
  • अब आप दाल में हींग, तैयार किया हुआ मसाला, नमक और धनिया पत्ती डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
  • अब आप कड़ाही में पानी डालकर गर्म करें. इसमें चावल का आटा और नमक डालकर मिक्स कर लें. थोड़ा तेल डालकर इसे आप गूंथ लें. थोड़ा तेल या घी डालकर चिकना कर लें. 
  • अब हाथों में थोड़ा तेल लगाकर गूंथे हुए मिश्रण से छोटा हिस्सा लें. इसे आप हाथ से चिपटा कर लें. बीच में आप एक चम्मच दाल का मिश्रण डाल दें. इसे आप मोड़ लें. इसी तरह से सारे पीठा को तैयार कर लें. स्टीमर में डालें और इसे आधे घंटे तक पका लें. इसे चेक कर लें. अगर ये पक गया है तो स्टीमर से बाहर निकाल लें. इस तरह से आप उड़द दाल पीठा बना सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार

यह भी पढ़ें: Rajma Recipe: आलू की सब्जी खा-खाकर हो गए हैं परेशान, तो आज ही घर पर बनाएं लाजवाब राजमा 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >