Sweet Potato Kebab: बर्थडे पार्टी या गेट-टुगेदर में सर्व करें शकरकंद से बना ये लजीज स्नैक्स, ठंड के मौसम में जरूर करें ट्राई

Sweet Potato Kebab: घर पर रिश्तेदारों या बर्थडे पार्टी के लिए स्नैक्स तैयार करना है तो शकरकंद के कबाब को बना सकते हैं. आइए जानते हैं इस आर्टिकल से शकरकंद के कबाब बनाने की विधि.

Sweet Potato Kebab: ठंड के मौसम में आप भी टेस्टी और आसान स्नैक्स बनाना चाहते हैं तो शकरकंद के कबाब एक अच्छा ऑप्शन है जो हर किसी को पसंद आएगा. आपके घर पर रिश्तेदार आने वाले हों या बर्थडे पार्टी हो आप शकरकंद के कबाब को स्नैक्स के तौर पर सर्व कर सकते हैं. शकरकंद के कबाब को बनाना बहुत आसान है और ये झटपट से तैयार हो जाता है. आप शकरकंद के कबाब को हरी चटनी, प्याज और नींबू के टुकड़े के साथ सर्व करें. 

शकरकंद के कबाब बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • शकरकंद- 2-3 उबले हुए
  • प्याज- 2
  • हरी मिर्च- 2 बारीक कटी हुई
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 बड़ा चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 बड़ा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच 
  • नमक- स्वादानुसार
  • जीरा पाउडर- आधा चम्मच
  • धनिया पत्ते- 2 बड़े चम्मच बारीक कटी हुई
  • बेसन- 2-3 बड़े चम्मच
  • गरम मसाला- 1 चम्मच
  • अमचूर पाउडर- आधा चम्मच
  • तेल- जरूरत के अनुसार

शकरकंद के कबाब को कैसे तैयार करें?

  • शकरकंद के कबाब बनाने के लिए आप शकरकंद को उबाल लें. इसे ठंडा कर लें और छिलका हटा कर मैश कर लें. एक बर्तन में अच्छे से मैश किया हुआ शकरकंद को डाल दें.
  • अब आप इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट को डाल दें. इसमें आप धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक और गरम मसाला डालकर अच्छे से मिला लें. 
  • इसमें आप बेसन और अमचूर पाउडर को डाल दें और अच्छे से गूंथ लें. अब आप मिश्रण से छोटे-छोटे हिस्से को लें और इसे गोल करके चिपटा कर लें. 
  • अब आप तवा को गर्म करें और इसमें तेल को डाल दें. तवे के ऊपर कबाब को डाल दें और इसे सुनहरा होने तक पका लें. जब ये पक जाए तो प्लेट में निकाल कर सर्व करें.

यह भी पढ़ें- Matar Pakora Recipe: सर्दियों में बच्चों के लिए तैयार करना है क्रिस्पी स्नैक्स, तो आसानी से बनाएं मटर के पकौड़े

यह भी पढ़ें- Sweet Potato Chips: सर्दियों में बनाएं टेस्टी और क्रिस्पी शकरकंद के चिप्स, जानें बनाने की आसान विधि


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >