गर्मी में बच्चों का टिफिन ऐसा बनाएं कि हर दिन खाली लौटे बॉक्स

Summer Tiffin Ideas For Kids: गर्मियों में बच्चों के लिए टिफिन हल्का, पौष्टिक और ताजा होना चाहिए. सही टिफिन आइडियाज न केवल उनकी भूख बढ़ाते हैं, बल्कि उन्हें दिनभर एक्टिव और हाइड्रेटेड भी रखते हैं. रंग-बिरंगे और स्वादिष्ट विकल्प बच्चों को खाना खत्म करने के लिए उत्साहित करते हैं. इस आर्टिकल में यहां कुछ परफेक्ट टिफिन आइडियाज दिए गए हैं.

Summer Tiffin Ideas For Kids: गर्मियों का मौसम बच्चों के खान-पान पर खास ध्यान देने का समय होता है. इस दौरान ज्यादा गर्मी, पसीना और थकान के कारण बच्चों की भूख कम हो जाती है और वे हल्का व ठंडक देने वाला खाना पसंद करते हैं. ऐसे में टिफिन तैयार करते समय यह जरूरी है कि उसमें पौष्टिकता के साथ-साथ स्वाद और ताजगी भी हो. अगर टिफिन आकर्षक और रंग-बिरंगा होगा, तो बच्चे उसे खुशी-खुशी खाएंगे. सही टिफिन आइडियाज बच्चों को दिनभर एक्टिव रखने में मदद करते हैं और उनकी सेहत भी बनाए रखते हैं. इसलिए समर टिफिन को स्मार्ट तरीके से प्लान करना बहुत जरूरी है.

वेजिटेबल सैंडविच

ब्रेड में खीरा, टमाटर, गाजर और थोड़ा सा बटर या मेयो लगाकर सैंडविच तैयार करें. यह हल्का और ठंडक देने वाला ऑप्शन है. साथ में एक छोटा सा फ्रूट भी रखें. बच्चों को सैंडविच काफी ज्यादा पसंद होता है. इसलिए अगर आप अपने बच्चों को ये सैंडविच देते हैं तो ये बढ़िया ऑप्शन है. 

फ्रूट सलाद और दही

कटे हुए सेब, केला, तरबूज और आम को मिलाकर फ्रूट सलाद बनाएं और साथ में ठंडा दही दें. यह टिफिन बच्चों को हाइड्रेटेड और एनर्जेटिक रखता है. गर्मी के दिनों में ये एक बेस्ट ऑप्शन है क्यूंकी ये शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है. 

वेजिटेबल पोहा

हल्का मसाला डालकर बना हुआ पोहा बच्चों के लिए परफेक्ट है. इसमें मूंगफली और हरी सब्जियां डालें, ताकि स्वाद और पोषण दोनों बढ़े. इसमें सब्जियां होने के कारण ये पूरी तरह से हेल्दी है, इसलिए अगर ये बच्चें ज्यादा भी खा लें तो कोई दिक्कत की बात नहीं है. 

पराठा रोल

आलू या पनीर का हल्का पराठा बनाकर उसमें थोड़ा सा केचप या चटनी लगाकर रोल बना दें. यह बच्चों के लिए मजेदार और पेट भरने वाला विकल्प है. इसे खाने के बाद आपका बच्चा अपने आप को एनर्जी से भरपूर महसूस करेगा. 

इडली और नारियल चटनी

सॉफ्ट इडली बच्चों को बहुत पसंद आती है. इसे नारियल चटनी के साथ दें. यह पचने में आसान और हेल्दी होता है. इसकी तैयारी आपको रात में करके रखनी होगी क्योंकि इडली को बनने में काफी समय लगता है. 

यह भी पढ़ें- Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार

यह भी पढ़ें- Makhana Matar Curry: शाही स्वाद पाएं अब घर पर, रोटी-नान के साथ बनाएं मटर मखाना करी

यह भी पढ़ें: गर्मियों में ट्राई करें हाई प्रोटीन सलाद, शेफ अरुणा ने बताई रेसिपी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prerna

मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >