घर पर जल्दी और टेस्टी स्नैक्स चाहिए? तो स्वीट कॉर्न से बनने वाली ये रेसिपी आइडियाज आपके लिए बेस्ट है. स्वीट कॉर्न से बनने वाली ये डिश घर पर बनाना बहुत आसान है और बनाने में समय भी बहुत कम लगता है. इसे आप चाय के साथ हल्के शाम के नाश्ते में बनाकर आसानी से तैयार कर सकते हैं.
स्वीट कॉर्न सूप बनाएं
सबसे पहले आप स्वीट कॉर्न को उबाल लें. अब एक बर्तन में मक्खन गरम करें और इसमें प्याज-लहसुन डालकर हल्का भून लें. अब इसमें उबला हुआ स्वीट कॉर्न डालकर 2-3 मिनट तक भूनें. फिर इसे मिक्सर में डालकर पेस्ट बना लें. इसके बाद आप पेस्ट को फिर से बर्तन में डालें, दूध या क्रीम मिलाएं और नमक-मिर्च डालकर 5 मिनट पकाएं. तैयार हुए गरमा-गरम सूप को हरे धनिये से सजाकर सर्व करें.
स्वीट कॉर्न सैंडविच तैयार करें
सैंडविच तैयार करने के लिए आप ब्रेड स्लाइस पर मक्खन लगाकर, उबले स्वीट कॉर्न, हरी मिर्च, प्याज और चाट मसाला भरें. अब आप इसे ग्रिल या तवे पर सेंक लें. टेस्टी और क्रिस्पी सैंडविच तैयार है. इसे प्लेट में निकालकर सॉस के साथ सर्व करें.
स्वीट कॉर्न सलाद बनाएं
सलाद बनाने के लिए आप उबले स्वीट कॉर्न में कटे हुए टमाटर, प्याज, हरी मिर्च, नींबू का रस और नमक-मिर्च मिलाएं. इसे एक कटोरी में निकालकर ऊपर से हरा धनिया और सेव डालकर खाएं.
स्वीट कॉर्न फ्राई रेडी करें
आप एक कड़ाही में तेल गर्म करें, इसमें कटे हुए प्याज डालकर हल्का सुनहरा भून लें.अब इसमें उबला हुआ स्वीट कॉर्न डालें. इसके बाद आप नमक और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएं. स्वीट कॉर्न को धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक फ्राई करें, जब तक कॉर्न थोड़ा क्रिस्पी और प्याज हल्का ब्राउन न हो जाए. लास्ट में आप इसे निकालकर ऊपर से हरा धनिया डालकर गरमा-गरम सर्व करें.
यह भी पढ़ें: आप भी करो ट्राई, शेफ कुणाल कपूर स्टाइल धनिया चटनी वाले आलू
यह भी पढ़ें: Sabudana Puri Recipe: साबूदाना और आलू से बनाएं फूली-फूली पूरियां, हर खास मौके पर मिलेगा स्वाद का मजा
