Sweet Potato Recipe Ideas: अगर आप घर पर रखे शकरकंद से किचन में कुछ नया एक्सपेरिमेंट करना चाहते हैं, तो ये आर्टिकल आपके काम का है. यहां से आप शकरकंद से बनने वाले कुछ आसान और टेस्टी रेसिपी आइडियाज के बारे में जान सकते हैं, जो बनाने में आसान हैं और खाने में बेहद स्वादिष्ट.
चाट बनाएं
चाट बनाने के लिए आप सबसे पहले शकरकंद को उबालकर छील लें और छोटे टुकड़ों में काट लें. अब एक बर्तन में डालकर उसमें काला नमक, चाट मसाला और लाल मिर्च डालें. इसके बाद नींबू का रस मिलाएं और अच्छी तरह मिक्स करें. इसके ऊपर से हरी चटनी, इमली की चटनी, कटा प्याज और हरा धनिया डालकर सर्व करें.
पराठा तैयार करें
नाश्ते में आप शकरकंद का पराठा बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए उबले हुए शकरकंद को मैश करें और उसमें नमक, मिर्च, मसाले, हरी मिर्च और धनिया मिलाएं. अब आटे की लोई बनाकर ये स्टफिंग भरें और पराठा बेल लें. इसे तवे पर घी या तेल लगाकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेक लें.
हलवा बनाएं
एक कड़ाही में घी गर्म करें और उसमें मैश किया हुआ शकरकंद डालकर भूनें. फिर दूध डालकर धीमी आंच पर पकाएं. जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो चीनी या गुड़ डालें और मिलाएं. अंत में इलायची और ड्राई फ्रूट्स डालकर तैयार करें.
पूरी को करें ट्राई
शकरकंद की पूरी आप बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए उबले हुए शकरकंद को मैश करके आटे में मिलाएं और नमक डालकर आटा गूंथ लें. अब छोटी लोई बनाकर पूरियां बेलें. इसे गरम तेल में डालकर अच्छे से तलकर निकाल लें.
टिक्की बनाएं
शकरकंद टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले 2–3 उबले हुए शकरकंद को छीलकर अच्छे से मैश कर लें. अब इसमें चाहें तो एक उबला हुआ आलू भी डाल सकते हैं. इसके बाद बारीक कटी हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ अदरक, धनिया पत्ती, नमक, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला और जीरा पाउडर डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें. अब मिश्रण को बांधने के लिए इसमें 2 चम्मच ब्रेड क्रम्ब्स या कॉर्नफ्लोर डालें और फिर से मिक्स करें. तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे गोल या चपटी टिक्की का आकार दें. अब एक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें और टिक्कियों को मध्यम आंच पर क्रिस्पी होने तक सेकें. जब टिक्की अच्छी तरह से कुरकुरी हो जाए, तो इन्हें प्लेट में निकाल लें. इसे हरी चटनी या इमली की चटनी के साथ गरमा-गरम सर्व करें.
यह भी पढ़ें- Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार
यह भी पढ़ें- Makhana Matar Curry: शाही स्वाद पाएं अब घर पर, रोटी-नान के साथ बनाएं मटर मखाना करी
