गर्मियों में बनाएं गोंद कतीरा-पुदीना ड्रिंक, आशा इन किचन ने शेयर की रेसिपी

Gond Katira Mint Drink: गर्मियों में अगर आपको भी तरह-तरह की ड्रिंक पीना पसंद है तो इस आर्टिकल में गोंद कतीरा-पुदीना ड्रिंक बनाने के बारे में जान सकते हैं. इसे बनाने के विधि इंस्टाग्राम अकाउंट @ ashainkitchen पर शेयर की गई हैं.

Gond Katira Mint Drink: गर्मियों में कई लोग गोंद कतीरा का इस्तेमाल शरबत, फालूदा और पुडिंग बनाने में करते हैं, जो स्वाद में काफी अच्छी लगती हैं. अगर आप भी गोंद कतीरा से कुछ टेस्टी और अलग ड्रिंक तैयार करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल की मदद ले सकते हैं. आज हम आपको समर स्पेशल रिफ्रेशिंग गोंद कतीरा-पुदीना ड्रिंक बनाने की रेसिपी बताएंगे, जो आपके काम आ सकता है. आप इस स्वादिष्ट ड्रिंक को घर पर बनाकर अपने परिवार वालों को भी पिला सकते हैं. साथ ही अगर घर में मेहमान आए हों, तो उन्हें भी ये खास ड्रिंक बनाकर सर्व कर सकते हैं. 

गोंद कतीरा-पुदीना ड्रिंक बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • गोंद कतीरा – 1 चम्मच 
  • सब्जा बीज  – 1 चम्मच 
  • पानी – जरूरत अनुसार 
  • पुदीना के पत्ते – थोड़े से 
  • गुड़ – 40 ग्राम 
  • काला नमक – 1 चम्मच 
  • जीरा पाउडर – आधा चम्मच 
  • पानी पूरी मसाला पाउडर – 1 चम्मच (ऑप्शनल चाट मसाला)
  • बर्फ के टुकड़े 
  • नींबू का रस – 2 

गोंद कतीरा-पुदीना ड्रिंक बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप गोंद कतीरा को आधा कप पानी में 4-5 घंटे के लिए भिगो लें. अब सब्जा बीज भी आधा कप पानी में बस 1 घंटे के लिए भिगो दें.
  • अब एक मिक्सर जार में पुदीना के पत्ते, गुड़, काला नमक, आधा चम्मच जीरा पाउडर, पानी पूरी मसाला (यदि आपके पास पानी पूरी मसाला नहीं है तो आप चाट मसाला इस्तेमाल कर सकते हैं) और थोड़ा सा पानी डालकर अच्छे से ग्राइन्ड कर लें. 
  • अब आप एक बर्तन में भिगोए हुए गोंद कतीरा और सब्जा बीज निकालें. इसके बाद आप इसमें तैयार हुआ पुदीना का मिश्रण और बर्फ के टुकड़े डालें. अब आप इसमें आधा लीटर पानी डालें. लास्ट में आप नींबू का रस डालकर इसे अच्छे से मिक्स करें. 
  • तैयार हुए ड्रिंक को आप एक गिलास में निकालकर ठंडा-ठंडा सबको सर्व करें. 

यह भी पढ़ें: Nimbu Pudina Sharbat Recipe: नींबू और पुदीने से बनाएं रिफ्रेशिंग ड्रिंक, जानें आसान रेसिपी

यह भी पढ़ें: Chhach Recipe: गर्मी को कहें बाय-बाय, शरीर को हाइड्रेट और कूल रखने के लिए बनाए ये सुपरड्रिंक 


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >