नाश्ते में बनाएं स्टफ्ड पराठा, इन रेसिपी आइडियाज को करें ट्राई

Stuffed Paratha Ideas: स्टफ्ड पराठा में आलू के पराठे से हटकर कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो यहां बताए गए रेसिपी आइडियाज को ट्राई कर सकते हैं.

Stuffed Paratha Ideas: नाश्ते में आप भी स्टफ्ड पराठा खाना पसंद करते हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है. इस आर्टिकल में आप 5 स्टफ्ड पराठा रेसिपी आइडियाज के बारे में जान सकते हैं. अलग-अलग स्टफिंग के साथ बने पराठे खाने में लाजवाब होते हैं. स्टफ्ड पराठा के साथ आपको सब्जी बनाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. आप इसे अचार या चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं. 

पनीर पराठा बनाएं

पनीर पराठा बनाने के लिए आप आटा में नमक और पानी से डालकर नरम आटा गूंथ लें. अब एक बर्तन में कद्दूकस किया पनीर, हरी मिर्च, धनिया, नमक और मसाले मिलाकर स्टफिंग तैयार करें. आटे की लोई बेलकर उसमें पनीर का मिश्रण भरें और हल्के हाथ से बेल लें. तवे पर घी या तेल डालकर पराठा को दोनों तरफ से पका लें. गरमा-गरम पनीर पराठा दही, अचार या चटनी के साथ सर्व करें. 

दाल पराठा बनाएं

दाल पराठा बनाने के लिए आप उबली हुई चना या मूंग दाल को दरदरा पीस लें. इसमें नमक, मिर्च, जीरा और हरा धनिया मिलाकर स्टफिंग तैयार करें. आटे की लोई बनाकर उसमें दाल की स्टफिंग भरें और हल्के हाथ से बेल लें. तवे पर घी या तेल लगाकर पराठे को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें. 

मिक्स वेज पराठा बनाएं

मिक्स वेज पराठा बनाने के लिए उबले आलू को अच्छे से मैश कर लें. इसमें आप कद्दूकस किया हुआ गाजर, पत्तागोभी, उबले हुए मटर, नमक, मिर्च और मसाले मिलाकर स्टफिंग तैयार करें. आटे की लोई बनाकर इसमें स्टफिंग को भरें और हल्के हाथ से बेल लें. तवा को गर्म करें. पराठा को इसपर डालें. घी या तेल डालकर पराठे को पका लें. मिक्स वेज पराठा दही, अचार या मक्खन के साथ सर्व करें. 

कॉर्न चीज पराठा बनाएं

आप कॉर्न चीज पराठा भी बना सकते हैं. उबले कॉर्न को दरदरा पीस लें. इसमें आप कद्दूकस किया चीज, नमक, काली मिर्च और थोड़ा हरा धनिया मिलाकर स्टफिंग तैयार करें. आटे की लोई बनाकर उसमें कॉर्न-चीज मिश्रण भरें और हल्के हाथ से बेल लें. तवे पर घी या तेल डालकर पराठे को दोनों तरफ से पका लें. 

पत्तागोभी पराठा बनाएं

पत्तागोभी को बारीक काट लें. कड़ाही में तेल डालें. इसमें आप पत्तागोभी नमक, हरी मिर्च, अदरक और मसाले डालकर भूनें. आटे से लोई बना लें. लोई बेलकर उसमें तैयार भरावन भरें और अच्छे से बंद कर दें. हल्के हाथ से पराठा बेलें और तवे पर डाल दें. ऊपर से घी या तेल लगाकर पराठा रेडी करें. 

यह भी पढ़ें- Chana Dal Barfi: स्पेशल ओकेजन पर ट्राई करें चना दाल बर्फी, आसान विधि से बनाएं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >