Strawberry Lassi Recipe: गर्मियों के मौसम में अगर आप ठंडे ड्रिंक का आनंद लेना चाहते हैं, तो घर पर स्ट्रॉबेरी लस्सी बना सकते हैं. ये स्वादिष्ट और ठंडी लस्सी न केवल पीने में मजेदार होती है, बल्कि इसे बनाना भी बहुत आसान है. घर पर आसान तरीकों से बनाई जाने वाली ये स्ट्रॉबेरी लस्सी बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को जरूर पसंद आएगी. स्ट्रॉबेरी और दही का कॉम्बिनेशन इसे स्वाद में बहुत लाजवाब बनाता है. इसे आप नाश्ते के साथ ही नहीं, बल्कि दोपहर के लंच, शाम की चाय या दोस्तों और परिवार के लिए किसी पार्टी में सर्व कर सकते हैं. इस स्ट्रॉबेरी लस्सी की रेसिपी इंस्टाग्राम अकाउंट @kitchen_maan पर शेयर की गई है, जिसे फॉलो करके आप भी घर पर बिल्कुल आसान तरीके से स्ट्रॉबेरी लस्सी तैयार कर सकते हैं.
स्ट्रॉबेरी लस्सी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- फ्रेश दही
- स्ट्रॉबेरी
- चीनी
स्ट्रॉबेरी लस्सी बनाने की विधि क्या है?
- सबसे पहले आप एक मिक्सर जार में फ्रेश स्ट्रॉबेरी को और चीनी डालें. इसे अच्छे से पीसकर पेस्ट तैयार कर लें. अब आप एक मिट्टी के बर्तन में फ्रेश दही लें. इसमें चीनी डालकर अच्छे से मिक्स करते रहें जब तक ये स्मूथ न हो जाए.
- इसके बाद आप इसमें तैयार स्ट्रॉबेरी का मिश्रण डालकर अच्छे से मिलाएं जिससे दही और स्ट्रॉबेरी पूरी तरह मिक्स हो जाए. अब इसमें थोड़े से बर्फ के टुकड़े डालें और अच्छे से हिलाएं जिससे लस्सी पूरी तरह ठंडी हो जाए. अब तैयार हुई लस्सी को एक गिलास में डालकर सर्व करें. इसके ऊपर से कटे हुए फ्रेश स्ट्रॉबेरी के टुकड़े सजाएं, जिससे लस्सी दिखने में भी आकर्षक लगे. अब लस्सी को ठंडा-ठंडा सर्व करें और गर्मियों में ठंडक का मजा उठाएं.
यह भी पढ़ें: Pomegranate Juice: अनार में छुपा है चमकती त्वचा का राज, घर पर ऐसे तैयार करें जूस
यह भी पढ़ें: Nimbu Pudina Sharbat Recipe: नींबू और पुदीने से बनाएं रिफ्रेशिंग ड्रिंक, जानें आसान रेसिपी
