अब आपको मार्केट में मिलने वाले चीनी और प्रिजर्वेटिव वाले जैम खाने की जरूरत नहीं, क्योंकि आज हम आपको शेफ नेहा दीपक शाह की 20 कैलोरी/सर्व (20 calories / serve) वाले स्ट्रॉबेरी जैम बनाने की रेसिपी बताएंगे. इसे आप सिर्फ 3 सामग्री का इस्तेमाल करके आसानी से तैयार कर सकते हैं. ये हेल्दी होने के साथ खाने में बहुत टेस्टी होते हैं. आप इसे बच्चों की टिफिन में ब्रेड के साथ, ऑफिस टिफिन और हल्की भूख के समय खा सकते हैं. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल में शेफ नेहा दीपक शाह की रेसिपी से गिल्ट फ्री जैम बनाने का तरीका.
स्ट्रॉबेरी जैम बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- स्ट्रॉबेरी – 200 ग्राम
- चिया सीड्स – 2 छोटी चम्मच
- अपनी पसंद का स्वीटनर (शेफ ने जीरो कैलोरी स्वीटनर इस्तेमाल किया है)
स्ट्रॉबेरी जैम बनाने की विधि क्या है?
- सबसे पहले आप एक पैन में स्ट्रॉबेरी को धीमी आंच पर थोड़े से पानी के साथ पकाएं, जब तक वे नरम होकर हल्की गाढ़ी न हो जाएं.
- अब आप इसे ठंडा होने दें. इसके बाद इसे जैमी टेक्स्चर देने के लिए चिया सीड्स डालें.
- इसके बाद अब आप इसे मीठा करने के लिए स्वीटनर डालें. इसे अच्छे से मिलाकर कुछ देर के लिए रख दें जिससे ये गाढ़ा हो जाए.
- अब इसे किसी साफ जार में भर लें. जब मन चाहे आप इसे निकालकर खाएं और स्वाद का मजा लें.
कुछ टिप्स
- स्ट्रॉबेरी पकाते समय थोड़ा सा पानी जरूर डालें जिससे वो जले नहीं.
- इसमें कोई प्रिजर्वेटिव नहीं है, इसलिए इसे फ्रिज में स्टोर करें और 5 दिन के अंदर इस्तेमाल करें.
यह भी पढ़ें: आप भी करो ट्राई, शेफ कुणाल कपूर स्टाइल धनिया चटनी वाले आलू
यह भी पढ़ें: Sabudana Puri Recipe: साबूदाना और आलू से बनाएं फूली-फूली पूरियां, हर खास मौके पर मिलेगा स्वाद का मजा
