Skincare Tips: धूप में पूरे दिन घूमने के बाद भी काला नहीं पड़ेगा चेहरा, बाहर से आने के बाद चेहरे पर लगाएं ये चीजें

Skincare Tips: अगर आप चाहते हैं कि आपकी त्वचा पूरे दिन धूप में घूमने के बाद भी काली न पड़े तो इन नुस्खों को अपनाने से आपको काफी फायदा हो सकता है.

Skincare Tips: गर्मयों का मौसम पूरी तरह से आ चुका है और ऐसे में अगर सबसे ज्यादा किसी चीज का खतरा है तो वह है हमारी त्वचा या फिर चेहरे के काले पड़ने का. अक्सर आपने यह चीज नोटिस की होगी कि जब आप पूरे दिन बाहर रहकर घर आते हैं तो धूप की वजह से आपकी स्किन काली पड़ जाती है. इस प्रॉब्लम को टैनिंग कहते हैं. कई बार तो ऐसा भी होता है कि धों की वजह से हमारी स्किन अपनी सॉफ्टनेस खो देती है और पूरी तरह से रफ और हार्ड हो जाती है. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जो नहीं चाहते हैं कि उनके साथ ऐसा कुछ हो. आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल कर आप अपनी त्वचा को सन टैनिंग की समस्या से बचाकर रख सकते हैं. चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

बर्फ का करे चेहरे पर इस्तेमाल

अगर आप सनबर्न की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको बाहर से आने के बाद अपने चेहरे पर बर्फ को रगड़ना चाहिए. बर्फ के नियमित इस्तेमाल से आपकी स्किन निखरी हुई रहती है. अगर आप स्किन को ग्लोइंग बनाकर रखना चाहते हैं तो बर्फ का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: टैनिंग से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा नारियल का तेल, इस तरह इस्तेमाल करना फायदेमंद

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: इन गलतियों की वजह से चेहरे पर उम्र से पहले दिखने लगते हैं बुढ़ापे के लक्षण, घटने लगता है कोलेजन प्रोडक्शन

एलोवेरा जेल से स्किन को होगा फायदा

गर्मियों में आपको अपनी स्किन पर एलोवेरा जेल का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए. इसके इस्तेमाल से आपकी स्किन को काफी फायदा होता है. अगर आप अपनी स्किन को धूप की वजह से डैमेज होने से बचाना चाहते हैं तो आपको एलोवेरा जेल का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए.

दही फेस पैक का करें इस्तेमाल

अगर धूप से आपकी स्किन जल गयी है तो आपको दही फेस पैक का इस्तेमाल करना चाहिए. इसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा को काफी ठंडक पहुंचती है. रेगुलर दही के इस्तेमाल से आपकी त्वचा साफ भी हो जाती है.

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: चुटकियों में चेहरा बन जाएगा ग्लोइंग, सभी पूछेंगे आखिर क्या है सीक्रेट?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >